फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar team became runner-up in State Junior Shooting Children's Championship

स्टेट जूनियर शूटिंग बाल चैंपियनशिप में हिसार की टीम बनी उपविजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Hisar team became runner-up in State Junior Shooting Children's Championship
हिसार। बहादुरगढ़ स्थित एचएल सिटी में 40वीं हरियाणा राज्य जूनियर शूटिंग बाल चैंपियनशिप हुई। जिसमें हिसार की टीम उपविजेता रही। इस प्रतियोगिता में करीब 15 जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला शूटिंग बॉल एसोसिएशन झज्जर के सचिव सतवीर देशवाल और एचएल सिटी स्पोर्ट्स क्लब व हरियाणा राज्य के अध्यक्ष नरेश कटारिया की देखरेख में हुआ। अध्यक्षता व देखरेख अमेच्योर शूटिंग बॉल एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के सचिव जयप्रकाश कादयान, अमित जून व मनोज हुड्डा ने की। इस अवसर पर ओपी माचरा मौजूद रहे। मुख्यातिथि के तौर पर शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव रविंद्र तोमर और एचएल सिटी के निदेशक राकेश जून रहे। जिला शूटिंग बॉल एसोसिएशन के सचिव सुरेश कुमार ने बताया कि इस जीत पर हिसार जिला शूटिंग बॉल के सभी सदस्य और चेयरमैन भरत सिंह बेनीवाल व पूर्व में भारतीय शूटिंग बॉल टीम के सदस्य एसआर गुलिया ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed