फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar's Pooja Dhanda selected for Senior National Wrestling Championship

हिसार की पूजा ढांडा का सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hisar's Pooja Dhanda selected for Senior National Wrestling Championship
रोहतक में आयोजित ट्रायल में विजेता पूजा ढांडा (लाल ड्रेस में) - फोटो : Hisar
हिसार। सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के लिए आयोजित ट्रायल में मूल रूप से हिसार जिले के गांव बुडाना निवासी अंतरराष्ट्रीय पहलवान पूजा ढांडा का चयन हुआ है। ट्रायल के दौरान फाइनल मुकाबले में 59 किग्रा भारवर्ग में पूजा ने सिसाय की मंजू को पटखनी दी। चोटिल होने की वजह से पिछले लंबे समय से पूजा कुश्ती मेट से दूर रही। अब खेल प्रेमियों को उनसे पदक की उम्मीद है। प्रतियोगिता में पूजा हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन

सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप 11 नवंबर से उत्तरप्रदेश के नंदनी नगर अयोध्या में शुरू होगी। हिसार में बतौर कुश्ती प्रशिक्षक के तौर पर कार्यरत पूजा ढांडा इससे पहले कई नेशनल व इंटरनेशनल पदक जीत चुकी हैं। भारत सरकार की ओर से उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। पूजा के पिता अजमेर ढांडा पशु पालन विभाग में जीएलएफ में कार्यरत हैं। उनकी मां कमलेश ढांडा गृहिणी हैं। पूजा ढांडा की इस उपलब्धि पर खेल निदेशक पंकज नैन ने बधाई दी।
विज्ञापन

पूजा ढांडा की खेल उपलब्धियां
2010 में सिंगापुर में आयोजित यूथ ओलंपिक में सिल्वर मेडल
2011 में थाईलैंड में आयोजित कैडेट एशिया चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल
2011 में हंगरी में आयेाजित वर्ल्ड कैडेट चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल
2012 में ताशकंद में आयोजित जूनियर एशिया चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल
2013 में साउथ अफ्रीका में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल
2014 में सीनियर एशिया चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल
2017 में तुर्कमेनिस्तान में आयोजित एशियन इंडोर गेम्स में कांस्य पदक
2017 में साउथ अफ्रीका में आयोजित कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल
2018 में गोल्ड कॉस्ट में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत मेडल
2018 में हैंगरी में आयोजित सीनियर वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक
2019 में राष्ट्रपति से अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित
- चार बार भारत केसरी दंगल जीत चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed