फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar recorded the lowest night temperature for the second time in 11 years

हिसार: 11 वर्षों में दूसरी बार फरवरी में सबसे कम रहा रात का तापमान, 1.8 डिग्री किया गया दर्ज

Sun, 06 Feb 2022 09:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 06 Feb 2022 09:26 PM IST
सार

वर्ष 2012 में हिसार में 9 फरवरी को रात्रि तापमान शून्य दर्ज किया गया था। रविवार को न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री नीचे रहा। 

विज्ञापन
Hisar recorded the lowest night temperature for the second time in 11 years
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हरियाणा के हिसार में वर्षों में फरवरी माह में दूसरी बार 9 फरवरी को रात का तापमान सबसे कम रहा। रविवार को न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री नीचे रहा। वर्ष 2012 में 9 फरवरी को हिसार में रात्रि तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

विज्ञापन


हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ के मुताबिक 8 फरवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से उत्तरी व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने से ज्यादातर स्थानों पर रात्रि तापमान में गिरावट होने व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 
विज्ञापन


रविवार सुबह मौसम एकदम साफ रहा। इसका असर यह हुआ कि सुबह 9 बजे ही धूप खिल गई। अवकाश का दिन होने व मौसम साफ रहने के कारण लोगों ने भी धूप का आनंद उठाया। इस दौरान पार्कों में भी काफी रौनक रही। हालांकि दिन ढलने के साथ ही मौसम में ठंड बढ़ गई। सुबह साढ़े 8 बजे वातावरण में नमी की मात्रा 97 व शाम साढ़े 5 बजे 57 प्रतिशत रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान की स्थिति

तिथि        न्यूनतम तापमान

  • 30 जनवरी    6.4
  • 31 जनवरी    3.6
  • 1 फरवरी      8.4
  • 2 फरवरी      7.6
  • 3 फरवरी     10.0
  • 4 फरवरी     7.1
  • 5 फरवरी    1.8

 

11 वर्षों के दौरान फरवरी में न्यूनतम तापमान की स्थिति

वर्ष          तिथि      न्यूनतम तापमान

  • 2021    2 फरवरी    4.4
  • 2020    1 फरवरी    2.8
  • 2019    2 फरवरी    3.5
  • 2018    8 फरवरी    3.1
  • 2017    2 फरवरी    5.1
  • 2016    10 फरवरी    3.2
  • 2015    11 फरवरी    6.5
  • 2014    13 फरवरी    3.0
  • 2013    10 फरवरी    4.0
  • 2012    9 फरवरी    0.0
  • 2011    1 फरवरी    6.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed