फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar night was the coldest in the state

प्रदेश में सबसे ठंडी रही हिसार की रात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hisar night was the coldest in the state
हिसार। प्रदेश में वीरवार को हिसार की रात सबसे ज्यादा ठंडी रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.7 डिग्री नीचे रहा। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार 22 नवंबर तक प्रदेश में हल्की गति से पश्चिमी व उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से रात के तापमान में गिरावट आएगी। इसके अलावा 19 व 20 नवंबर को कहीं-कहीं हल्की बादलवाई की भी संभावना है।
विज्ञापन

उधर, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में भी कोई गिरावट नहीं आई है। वीरवार को भी यह 300 से ऊपर रहा। हालांकि दिन भर इसमें हल्का उतार-चढ़ाव चलता रहा। सुबह 9 बजे यह 339 दर्ज किया गया। दोपहर 2 बजे यह 360 पर पहुंच गया, जबकि रात 9 बजे यह गिरकर 364 पर चला गया। वहीं प्रदूषण हटाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से दूसरे दिन भी पानी का छिड़काव करवाया गया। दिन भर में दमकल की दो गाड़ियों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में पानी का छिड़काव किया। हालांकि यह प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed