{"_id":"677adac519fdd19ddb0664ba","slug":"hisar-newshansi-daredevils-won-the-sarvesh-cricket-league-hisar-news-c-21-hsr1005-539037-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हांसी डेयरडेविल्स ने जीती सर्वेश क्रिकेट लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हांसी डेयरडेविल्स ने जीती सर्वेश क्रिकेट लीग
Mon, 06 Jan 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
हिसार। सर्वेश हेल्थ सिटी द्वारा आयोजित सर्वेश क्रिकेट लीग सीजन 2 का समापन सर्वोदय लायंस और हांसी डेयरडेविल्स के बीच खेले गए फाइनल मैच के साथ हुआ। जिसमें हांसी डेयरडेविल्स ने सर्वोदय लायंस को हरा दिया।
सर्वेश क्रिकेट लीग के समापन समारोह में सर्वेश हेल्थ सिटी एवं सर्वोदय मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. उमेश कालरा ने कहा कि टूर्नामेंट में 20 टीमों ने भाग लिया। उन्होंने विजेता हांसी डेयरडेविल्स और सर्वोदय लायंस उपविजेता को बधाई दी।
फाइनल मैच देखने के लिए बतौर मुख्य अतिथि हिसार की विधायिक सावित्री जिंदल पहुंची। इस दौरान नवीन पूनिया, कैप्टन इंडियन हैंडबॉल टीम व पैरा खिलाड़ी एकता भ्यान भी पहुंचीं। टूर्नामेंट तोशाम रोड स्थित इलाइट क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया।
विज्ञापन
डॉ. कालरा ने कहा कि क्रिकेट लीग सीजन 2 का तो आज समापन हो गया, लेकिन खेल की भावना कभी कम नहीं होगी। यह लीग 2 नवंबर 2024 से शुरू हुई थी। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बतौर मुख्य अतिथि क्रिकेट पिच पर बल्लेबाजी करके इस लीग की शुरुआत की थी। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त खिलाड़ियों ने बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर क्रिकेट लीग के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।