फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar News: The body of one of the two farmers who came down to take out the faulty motor in a 40-feet deep well was found

Hisar News: 40 फुट गहरे कुएं में मिट्टी में दबे दो किसानों में से एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

Mon, 23 May 2022 08:36 AM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 23 May 2022 08:36 AM IST
सार

जमीन के अंदर लगे मोटर को निकालने के लिए रविवार सुबह दो किसान 40 फुट गहरे कुएं में उतरे थे लेकिन मिट्टी दरकने से वे उसके अंदर ही दब गए। उसके बाद से लगभग 24 घंटे से उन्हें बचाने के लिए अभियान जारी था। एक किसान का शव मिलने के बाद लोग दूसरे किसान के लिए और घबराने लगे हैं।

विज्ञापन
Hisar News: The body of one of the two farmers who came down to take out the faulty motor in a 40-feet deep well was found
किसान का शव लेकर आते एनडीआरएफ कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के गांव स्याहड़वा में कुएं में दबे दो किसानों में से एक किसान जगदीश के शव को निकाल लिया गया है। 21 घंटे बाद सोमवार सुबह 4.38 बजे जगदीश को कुएं से बाहर निकाला गया। सोमवार तड़के आई आंधी के कारण कुछ घंटे के लिए बचाव कार्य को रोकना पड़ा। वहीं दूसरे मजदूर जयपाल को निकालने के लिए प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन


सेना और एनडीआरएफ का ऑपरेशन जारी है। रविवार सुबह मिट्टी दरकने से करीब साढ़े सात बजे दोनों किसान कुएं में दब गए थे। उनको निकालने के लिए पहले ग्रामीण अपने स्तर पर प्रयास करते रहे। शाम तीन बजे से सेना ने ऑपरेशन शुरू किया। सोमवार सुबह हलका विधायक एवं डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत बचाव कार्य में किसी तरह की ढील न होने दी जाए। पूर्व मंत्री संपत सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन

गांव स्याहड़वा निवासी जयपाल हुड्डा (52) अपने हिस्सेदार जगदीश (46) तथा अपनी पत्नी सावित्री देवी के साथ रविवार सुबह खेत में पहुंचे थे। यहां वह अपने हिस्सेदार जगदीश को लेकर 40 फीट गहरे कुएं में लगी मोटर को निकालने के लिए लोहे की सीढ़ियों के जरिये कुएं में उतरे। सुबह करीब सात बजे वह मोटर वाले फट्टे पर काम कर रहे थे। इसी बीच करीब 7.15 बजे मिट्टी दरक गई। दोनों किसान कुएं में मलबे में दब गए।

मिट्टी दरकने की आवाज सुनकर सावित्री ने शोर मचाया। इस पर जयपाल का भतीजा अनुराग व अन्य किसान मौके पर पहुंचे। किसानों ने गांव में फोन कर अन्य लोगों को घटना की सूचना दी। लोग रस्सी लेकर कुएं में उतरे। हालांकि अंदर मिट्टी गिरते देख लोग वापस आ गए। किसानों ने ट्रैक्टर, जेसीबी, पॉकलेन के जरिये कुएं के साइड से खोदाई शुरू की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed