फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hisar news

Hisar News: जिले में पिछले एक माह में 39 हादसों ने ले ली 22 लोगों की जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
hisar news
हिसार। पिछले माह जिले में 20 घातक सड़क हादसे हुए, जिनमें 22 की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इनमें से 19 हादसे हिसार तथा एक हांसी क्षेत्र में हुआ। हादसों की संख्या पर चिंता जताते हुए डीसी ने सभी अफसरों को इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित जिला सभागार में आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे डीसी ने सड़कदुर्घटना के मामले की समीक्षा की। इस दौरान घटनाओं पर चिंता जताते हुए इन पर अंकुश लगाने के लिए यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अफसरों ने बताया कि अधिकांश हादसे रांग साइड, ओवर स्पीड व ओवरलोडिंग वाहनों के चलते हुए। इसके अलावा बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने की आदत भी जानलेवा हो रही है। डीसी ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनचालकों का चालान करने के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों को अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके अलावा मौसम को ध्यान में रखते हुए सड़क मार्गों पर सफेद पट्टी, स्पीड ब्रेकर, साईन बोर्ड आदि लगाने की भी हिदायतें दीं। इसके अलावा सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत वृक्षों की टहनियों की कटाई/छंगाई करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता नवीन श्योराण ने बताया कि बरवाला-बधावड़ सड़क मार्ग पर बिजली के पोल खड़े होने के कारण दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है, इसलिए इनको हटाया जाना चाहिए। उपायुक्त ने बिजली निगम के अधिकारियों को इन खंभों को हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed