फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hisar news

कोरोना से बुजुर्ग महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
hisar news
हिसार। जिले में शुक्रवार को कोरोना से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। उनका मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को जिले में कोरोना के 28 नए केस सामने आए। इनमें तीन बंदी, मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के विद्यार्थी और अन्य शामिल हैं। एक्टिव केेसों की संख्या बढ़कर 113 हो गई है।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि मंगाली गांव की रहने वाली 75 साल की बुजुर्ग महिला कई दिनों से बीमार चल रही थी। 19 अगस्त को परिवार वालों ने उसे मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती कराया। उसी दौरान उसकी कोरोना जांच करवाई गई। अगले दिन रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में रिकवरी रेट घटकर 97.96 प्रतिशत हो गया है। जिले में 9 लाख 68 हजार 265 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें संक्रमण के कुल 63 हजार 648 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक कुल 62 हजार 352 मरीज कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। कोविड-19 की पहली लहर में 327, दूसरी लहर में 814 तथा तीसरी लहर में 42 संक्रमित मरीजों की मृत्यु हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed