{"_id":"670fec03c64a0b28080376ee","slug":"hisar-ndc-portal-closed-till-october-20-property-tax-related-work-will-not-be-done-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: एनडीसी पोर्टल 20 अक्तूबर तक बंद, नहीं होंगे प्रॉपर्टी टैक्स संबंधी काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: एनडीसी पोर्टल 20 अक्तूबर तक बंद, नहीं होंगे प्रॉपर्टी टैक्स संबंधी काम
Wed, 16 Oct 2024 10:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 16 Oct 2024 10:08 PM IST
सार
यूएलबी ने आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण पोर्टल को चार दिन के लिए बंद किया है।
विज्ञापन
एनडीसी पोर्टल पर पोर्टल बंद रहने की दी गई सूचना।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के हिसार में शहरी स्थानीय निकाय विभाग (यूएलबी) का अदेय प्रमाणपत्र (एनडीसी) पोर्टल 17 से 20 अक्तूबर तक बंद रहेगा। इस दौरान प्रॉपर्टी टैक्स संबंधी कोई कार्य नहीं होगा। यूएलबी सूत्रों के मुताबिक आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण पोर्टल को चार दिन के लिए बंद किया जा रहा है। उधर, पोर्टल के बंद रहने से आमजन को समस्या का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स संबंधी लंबित फाइलों का पहले से ढेर लगा है और लोग इनके लिए कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। ऊपर से अब चार दिन तक पोर्टल बंद रहने से प्रॉपर्टी टैक्स संबंधी काम नहीं हो सकेंगे, जिस कारण से लोगों को अपनी आपत्तियों को ठीक करवाने के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि इन चार में से तीन दिन सरकारी अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
इसी कारण यूएलबी ने यह समय चुना है ताकि अवकाश के दिनों में मरम्मत का कार्य हो जाए। वाल्मीकि जयंती के कारण 17 अक्तूबर को निगम कार्यालय बंद रहेगा। यह कार्यालय 18 अक्तूबर को खुलेगा, लेकिन पोर्टल बंद रहने के काम कोई काम नहीं होगा। इसके बाद शनिवार और रविवार को भी अवकाश रहेगा।
विज्ञापन