फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar Municipal Corporation and Adampur Municipality elections will be held this year

Election: इसी साल होंगे हिसार नगर निगम और आदमपुर नगरपालिका के चुनाव, चुनाव आयुक्त ने कही ये बात

Mon, 13 Mar 2023 11:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 13 Mar 2023 11:42 PM IST
सार

राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने अधिकारियों की बैठक ली। राज्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के निर्देश दिए हैं। मतदाता को उसके अधिकार की जानकारी होनी चाहिए।

विज्ञापन
Hisar Municipal Corporation and Adampur Municipality elections will be held this year
राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह बैठक लेते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि नगर निगम और आदमपुर नगरपालिका के चुनाव इसी साल कराए जाएंगे। संबंधित अधिकारी अपनी पूरी तैयारी रखें। मतदाताओं सूचियों को अपडेट करने का काम समय पर पूरा कराएं।

विज्ञापन


सोमवार को ब्लू बर्ड पर्यटन केंद्र में राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने अधिकारियों की बैठक ली। इसमें डीसी उत्तम सिंह, निगम के आयुक्त प्रदीप दहिया, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह, हांसी की पुलिस अधीक्षक निकिता गहलोत तथा नगराधीश राजेश खोथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन


राज्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि पूरक सूचियों का समय पर प्रकाशन कराया जाए। मतदाता जागरूकता अभियान समय-समय पर चलना चाहिए। कॉलेजों में युवाओं के वोट बनाने के लिए स्पेशल ड्राइव चलाएं। मतदाता को उसके अधिकार की जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि इस साल हिसार नगर निगम के चुनाव प्रस्तावित हैं। अधिकारी समय पर चुनाव के लिए अपनी तैयारी पूरी रखें। वार्डबंदी, आरक्षण, चेयरमैन के लिए ड्रॉ को लेकर समय पर रिकॉर्ड उपलब्ध कराएं। आदमपुर नगर पालिका बन चुकी है। आदमपुर पालिका के चुनाव के लिए वार्डबंदी की जाएगी। इसके बाद मतदाता सूची तैयार होंगी। इसके बाद ड्रॉ निकाला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed