{"_id":"640f67ab4a6d1494db01b157","slug":"hisar-municipal-corporation-and-adampur-municipality-elections-will-be-held-this-year-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election: इसी साल होंगे हिसार नगर निगम और आदमपुर नगरपालिका के चुनाव, चुनाव आयुक्त ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Election: इसी साल होंगे हिसार नगर निगम और आदमपुर नगरपालिका के चुनाव, चुनाव आयुक्त ने कही ये बात
Mon, 13 Mar 2023 11:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:42 PM IST
सार
राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने अधिकारियों की बैठक ली। राज्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के निर्देश दिए हैं। मतदाता को उसके अधिकार की जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह बैठक लेते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि नगर निगम और आदमपुर नगरपालिका के चुनाव इसी साल कराए जाएंगे। संबंधित अधिकारी अपनी पूरी तैयारी रखें। मतदाताओं सूचियों को अपडेट करने का काम समय पर पूरा कराएं।
विज्ञापन
सोमवार को ब्लू बर्ड पर्यटन केंद्र में राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने अधिकारियों की बैठक ली। इसमें डीसी उत्तम सिंह, निगम के आयुक्त प्रदीप दहिया, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह, हांसी की पुलिस अधीक्षक निकिता गहलोत तथा नगराधीश राजेश खोथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
राज्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि पूरक सूचियों का समय पर प्रकाशन कराया जाए। मतदाता जागरूकता अभियान समय-समय पर चलना चाहिए। कॉलेजों में युवाओं के वोट बनाने के लिए स्पेशल ड्राइव चलाएं। मतदाता को उसके अधिकार की जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि इस साल हिसार नगर निगम के चुनाव प्रस्तावित हैं। अधिकारी समय पर चुनाव के लिए अपनी तैयारी पूरी रखें। वार्डबंदी, आरक्षण, चेयरमैन के लिए ड्रॉ को लेकर समय पर रिकॉर्ड उपलब्ध कराएं। आदमपुर नगर पालिका बन चुकी है। आदमपुर पालिका के चुनाव के लिए वार्डबंदी की जाएगी। इसके बाद मतदाता सूची तैयार होंगी। इसके बाद ड्रॉ निकाला जाएगा।