Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar: Mahapanchayat of farmers-laborers-employees in hisar

Hisar: किसान-मजदूर-कर्मचारी की महापंचायत, संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा- भाजपा को सिखाएंगे सबक

Sat, 07 Sep 2024 11:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 07 Sep 2024 11:04 PM IST
सार

भाजपा को हराने के लिए 17 से संकल्प अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन
Hisar: Mahapanchayat of farmers-laborers-employees in hisar
महापंचायत में मौजूद लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आयोजित किसान-मजदूर-कर्मचारी की महापंचायत में भाजपा को सबक सिखाने का निर्णय लिया गया है। जोगेंद्र सिंह उग्राहा ने कहा कि 17 सितंबर से प्रदेश के तमाम गांवों में मजदूर किसान पंचायत आयोजित कर भाजपा के खिलाफ संकल्प अभियान शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


अनाज मंडी में शनिवार को आयोजित किसान- मजदूर- कर्मचारी महापंचायत में 28 सितंबर को शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती को कॉर्पोरेट और साम्राज्यवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया गया। सेमिनार, गोष्ठी का आयोजन कर शाम को मशाल जुलूस निकाले जाएंगे।
विज्ञापन


महापंचायत ने प्रदेश में गोरक्षा के नाम पर गुंडों द्वारा अल्पसंख्यकों, आम लोगों पर हमले करने वालों के खिलाफ आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया गया। अध्यक्षता संयुक्त अध्यक्ष मंडल ने की। संयुक्त किसान मोर्चा व मजदूर संगठनों के राष्ट्रीय नेता जोगेंद्र सिंह उग्राहा, कृष्ण प्रसाद, मजदूर संगठन सीटू की एआर सिंधु, राजन किशोर सागर आदि ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed