फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar-Ludhiana train will operate from Dhuri instead of Hisar on 28th

Hisar News: हिसार-लुधियाना ट्रेन 28 को हिसार की जगह धुरी से होगी संचालित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Hisar-Ludhiana train will operate from Dhuri instead of Hisar on 28th
हिसार। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल पर झाखल-धुरी रेलखंड के मध्य छाजली रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04576, लुधियाना-हिसार ट्रेन 28 अक्तूबर को लुधियाना से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन धुरी स्टेशन तक संचालित होगी। ट्रेन धुरी-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04575, हिसार-लुधियाना 28 अक्तूबर को हिसार के स्थान पर धुरी स्टेशन से संचालित होगी। यह ट्रेन हिसार-धुरी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 04745, चूरू-लुधियाना 28 अक्तूबर को चूरू से प्रस्थान करेगी। ट्रेन जाखल स्टेशन तक संचालित होगी। यह ट्रेन जाखल-लुधियाना के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 04746 लुधियाना-हिसार ट्रेन 28 अक्तूबर को लुधियाना के स्थान पर जाखल स्टेशन से संचालित होगी। यह रेल सेवा लुधियाना-जाखल के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 04744, लुधियाना-चूरू स्पेशल 26 और 27 अक्तूबर को लुधियाना से निर्धारित समय दोपहर 2.45 बजे के स्थान पर 40 मिनट देरी से शाम 3.25 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 04744 लुधियाना-चूरू 28 अक्तूबर को लुधियाना से निर्धारित समय दोपहर 2.45 बजे के स्थान पर 1 घंटा 15 मिनट की देरी से शाम 4 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 04573 सिरसा-लुधियाना स्पेशल 28 अक्तूबर को सिरसा से निर्धारित समय दोपहर 1.15 बजे के स्थान पर 45 मिनट की देरी से 2 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed