फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hisar hindi news,women protest, hisar

साहब! म्हारे घर उजड़ रहे, खुर्दों पर रोक लगा द्यो

Sat, 25 Jun 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Sat, 25 Jun 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
hisar hindi news,women protest, hisar
मह‌िला - फोटो : buraeau
शराब के खुर्दों को बंद करवाने को लेकर शुक्रवार को धांसू गांव की महिलाएं लघु सचिवालय में डीएसपी से मिलीं। उन्होंने रोष जताते हुए ठेके को गांव से एक किलोमीटर बाहर करने की भी मांग की। डीएसपी ने महिलाओं को जल्द ही खुर्दों पर रोक लगाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गांव धांसू की महिलाओं ने बताया कि गांव में लंबे समय से खुर्दे चल रहे हैं। गली-गली में खुर्दे खुल गए हैं, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। युवा नशे की और जा रहे हैं। ये खुर्दे उधार में भी शराब दे देते हैं, जिससे न केवल घर उजड़ रहे हैं, बल्कि लड़के नशेड़ी बन रहे हैं। इस दौरान गांव से सावित्री, केलापति, धापा, शकुंतला, राजबाला, धोली, दुलारी देवी, कमला आदि महिलाएं डीएसपी से मिलने पहुंची।
विज्ञापन


कई बार दे चुुके शिकायत
महिलाओं ने बताया कि वे कई बार डीसी, एडीसी, आबकारी विभाग को शिकायत दे चुुकी हैं, लेकिन प्रशासन उन्हें बंद नहीं करवा रहा है। सीएम विंडो में भी शिकायत डाली गई थी, लेकिन उस पर भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। अगर अब भी कोई कार्रवाई नहीं  हुई तो हम धरने पर बैठ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 से 20 रूपये में मिलते हैं पैग
गांव के सरपंच मनोहर लाल ने फोन पर बताया कि इन खुर्दों पर खुली शराब मिलती है। अगर कोई ठेके से बोतल नहीं खरीद सकता तो खुर्द पर 5, 10, 20 रुपये में पैग भी दे देते हैं। यही नहीं अगर पैसे नहीं हैं तो ये लोग उधार में भी शराब दे देते हैं। इसका सबसे बुरा असर युवाओं पर पड़ रहा है। इनको हटाने के लिए डीसी तक से गुहार कर चुके हैं। 


ठेकेदार शराब की पेटी अवैध खुर्दों पर डाल रहा है। हम इस पर कार्रवाई करने और खुर्दों को बंद करवाने के लिए आबकारी विभाग के अधिकारियों से भी मिल चुके हैं। अधिकारी गांव में आए भी थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
- मनोहर लाल, सरपंच, गांव धांसू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed