फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar Hindi News, Education, Board Exam, Hisar

56 केंद्रों पर 16800 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Fri, 04 Mar 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Fri, 04 Mar 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Hisar Hindi News, Education, Board Exam, Hisar

10वीं और 12वीं की बोर्ड की 8 मार्च से शुरू हो रही परीक्षाओं में इस बार 16,800 विद्यार्थी बैठेंगे। परीक्षाओं को लेकर विभाग द्वारा सभी तरह की तैयारी की जा चुकी है। परीक्षा के लिए जिले भर में 56 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाओं में नकल को रोकने और पेपरों को लीक होने से बचाने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। पिछली बार की अपेक्षा इस बार परीक्षाओं को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने काफी कड़े कदम उठाए हैं।

विज्ञापन

प्रत्येक सेंटर पर 300 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

10वीं और 12वीं की दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं जिले के 56 सेंटरों में आयोजित होंगी। प्रत्येक सेंटर में 300 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इनमें 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को सम्मिलित रूप से परीक्षा में बैठाया जाएगा।

विज्ञापन

चार फ्लाइंग दस्ते करेंगे दौरा

बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए चार फ्लाइंग दस्ते केंद्रों का दौरा करेंगे। इनमें से एक फ्लाइंग दस्ता उपायुक्त कार्यालय से, दूसरा फ्लाइंग दस्ता एसडीएम कार्यालय से, तीसरा जिला शिक्षा विभाग की ओर से और चौथा फ्लाइंग दस्ता हरियाणा बोर्ड की ओर से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक यंत्रों का प्रवेश रहेगा वर्जित

परीक्षा केंद्रों में सभी इलेक्ट्रॉनिक यंत्रों का प्रवेश वर्जित रखा गया है। मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक वाच और अन्य यंत्रों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।


पहचान होने पर ही दें पाएंगे परीक्षा

केंद्रों पर परीक्षार्थियों की पहचान होने पर ही केंद्रों में बैठने दिया जाएगा। इसके लिए परीक्षार्थियों की रोल नंबर स्लिप के साथ आईडी प्रूफ की भी जांच की जाएगी।


कड़ी सुरक्षा में भेजे जाएंगे प्रश्नपत्र 

बोर्ड परीक्षाओं को लीक होने से बचाने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्रों पर भेजा जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने विशेष सुरक्षा दल नियुक्त किए हैं।


200 मीटर परिधि में रहेगी धारा 144 लागू

डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे ने 10वीं-12वीं की परीक्षाओं के चलते सभी केंद्रों पर धारा 144 लागू करने के आदेश दिए हैं। आदेशों के अनुसार परीक्षाओं को शांतिपूर्वक और नकल रहित सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए सभी केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में 8 से 29 मार्च तक धारा 144 लागू रहेगी।


शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा 8 से 29 मार्च तक 10वीं-12वीं की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। 200 मीटर की परिधि के अंदर परीक्षा अवधि के दौरान सभी फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। सेंटरों के आसपास पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा परीक्षा के समय पीसीआर परीक्षा केंद्रों के आसपास चक्कर लगाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed