फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar girl missing family foot march to Chandigarh from Hisar grandmother made shocking revelations

चार महीने से बेटी लापता: चंडीगढ़ पैदल कूच कर रहा परिवार, दादी ने किए कई खुलासे, मारपीट करते थे मां-बाप

Fri, 14 Feb 2025 06:16 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 14 Feb 2025 06:16 PM IST
सार

सुनील सोनी की बेटी 29 सितंबर 2024 को घर से गायब हुई थी। उन्होंने नवंबर और दिसंबर में धरना दिया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। 9 जनवरी को जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हिसार आए, तो शुरू में अधिकारियों ने उनसे मिलने नहीं दिया। आत्मदाह की कोशिश के बाद ही उनकी मुलाकात सीएम से हो पाई।

विज्ञापन
Hisar girl missing family foot march to Chandigarh from Hisar grandmother made shocking revelations
लापता बेटी के लिए पैदल यात्रा कर रहा परिवार और हर्षिता की दादी ने लगाए आरोप। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हरियाणा के हिसार में पिछले साढ़े चार महीने से लापता नाबालिग बेटी की तलाश में परिवार चंडीगढ़ के लिए पैदल कूच कर रहा है। पीड़ित पिता सुनील सोनी पत्नी और दो नाबालिग बेटों के साथ पैदल यात्रा कर रहे हैं। परिवार बरवाला, उकलाना, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगा। परिवार के चारों सदस्य पैदल मार्च करते हुए उकलाना के सूरेवाला चौक से आगे पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन


वहीं, बेटी हर्षिता के लापता होने के मामले में उसकी दादी ने सनसनीखेज और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। दादी ने सोशल मीडिया में आकर बयान दिया है। उन्होंने परिवार पर ही सवाल उठाए हैं। लापता बेटी हर्षिता की दादी उसके पिता और मां पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। 
विज्ञापन




बेटे ने बुढ़ी मां को भी घर से निकाला
हर्षिता की दादी ने कहा कि उसके माता- पिता बेटी के साथ मारपीट करते थे। उसकी पढ़ाई छुड़वा कर उसे काम पर लगा दिया था। कई बार हर्षिता मुझे बताती थी। मैं हर्षिता को बचाने का प्रयास करती थी। हर्षिता के सुनील सोनी ने मुझे भी घर से निकाल दिया। उसके मम्मी-पापा उसे पूरा खाना भी नहीं देते थे। मैं सुनील को रोकती तो मुझे दिखा-दिखा कर बच्ची के चेहरे को भी नौंचते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सौतेली मां करती है बुरा बर्ताव
वहीं दादी ने बताया कि हर्षिता की जो मां है वह उसकी सौतेली मां है। इसलिए उसके साथ बहुत भेदभाव किया जाता था। हर्षिता की सौतेली मां उसके साथ बहुत बुरा व्यवहार करती थी। मैं उसे स्कूल लेकर जाती थी, उसकी देखभाल करती थी। बाद में उसकी मां उसे अपने साथ ले गई। 


हर्षिता को थायराइड की समस्या, आते हैं चक्कर
हर्षिता की दादी ने कहा कि हर्षिता को थायराइड की समस्या है। उसे समय पर खाना नहीं मिलता तो उसे चक्कर आते थे। इससे पहले भी वह घर छोड़कर चली गई थी। एक बार स्कूल में शिक्षकों ने दादी को बुलाया था। जब दादी पहुंची तो देखा कि हर्षिता लहु लुहान है। स्कूल की महिला प्रिंसिपल ने बताया कि हर्षिता के साथ घर पर मारपीट की गई है। शिक्षकों ने कहा कि आप इसे अपने साथ ले जाओ। दादी मजबूरी में उसे अपने साथ नहीं ला सकी। जिस दिन हर्षिता घर छोड़कर गई उस दिन भी उसके साथ काफी मारपीट की गई थी। हर्षिता की दादी ने कहा कि सुनील पैसे के लिए यह सब कर रहा है। उसे बेटी को खोजने में सहयोग करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed