फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hisar get 112 cr for water supply

सीवरेज, पेयजल सप्लाई के लिए हिसार को मिले 112 करोड़ रुपये

Tue, 09 May 2017 12:06 AM IST
sundar Dalal/ hisar
sundar Dalal/ hisar Updated Tue, 09 May 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
जन स्वास्थ्य मंत्री ने जिले में सीवरेज-ड्रेनेज और पेयजल आपूर्ति के लिए 112 करोड़ रुपये जारी किए हैं। वित्तवर्ष 2017-18 के लिए जारी किए गए इस बजट से प्रति व्यक्ति 130 लीटर वाटर के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। नए जलघरों के साथ बूस्टर का निर्माण होगा। करीब 20 किलोमीटर लंबी पेयजल लाइन डाली जाएंगी।     जन स्वास्थ्य विभाग के प्रोजेक्ट को वाटर सप्लाई एंड सेनीटेशन बोर्ड ने मंजूरी प्रदान कर दी है। सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में जन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारीलाल के अलावा जन स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त प्रधान सचिव ने हिस्सा लिया। इसमें सभी जिलों की ओर से आई डिमांड पर मंथन करने के बाद बजट का वितरण किया गया। हिसार जिले के 192 कार्यों के लिए 99 करोड़ 26 लाख रुपये का बजट जारी किया गया। इस चालू वित्तवर्ष में ही यह बजट खर्च करना होगा। इस बजट से शहरों की सीवरेज, पेयजल आपूर्ति के लिए नई लाइन बिछाने, जलघरों की क्षमता बढ़ाने, नए जलघरों का निर्माण करना, बूस्टिंग स्टेशन बनाना, पुरानी लाइनों को बदलने सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। इस बजट से सीएम घोषणाओं को भी पूरा कराया जाएगा। इस योजना में बडे़ प्रोजेक्ट का बकाया हिस्सा बजट अगले वित्तवर्ष में जारी किया जाएगा। पहले चरण में बडे़ प्रोजेक्ट को 25 से लेकर 50 प्रतिशत तक का बजट दिया गया है। यह फंड उपयोग होने के बाद अगली किस्त जारी की जाएगी।       
विज्ञापन

      
38 सीएम घोषणाओं का आया बजट     
भाटोल रांगड़ान 30 लाख, बास मंडी 52 लाख, ढाणा कला 68 लाख, गांव गढ़ी 2.59 करोड़, लोहारी राघो 43 लाख, मोठ करनैल 2.40 करोड़, रामायण गांव 47 लाख ,ढाणी राजू 4.63 करोड़, उगालन, भकालाना, धर्मखेडी 5.22 करोड़, मदनहेडी 2.46 करोड़, नाडा, किन्नर, राखी खास, शाहपुर 10.26 करोड़, आदमपुर 56 लाख रुपये, फ्रांसी 12 लाख, चंदन नगर 2.32 करोड़, दुर्जनपुर 17 लाख, जगान 11 लाख, कैमरी 10.5 करोड़,  किरमारा 40 लाख, मलापुर 1.10 करोड़, मंडी आदमपुर 97 लाख, नथवाना 65 लाख, बहबलपुर 66 लाख, बिछपड़ी 62 लाख, गैबीपुर 66 लाख, जुगलान 65 लाख, किनाला 16 लाख, लितानी 60 लाख, मतलोडा 11 लाख, मीरकां 1.34 करोड़, पंघाल 44 लाख, तलवंडी राणा 96 लाख, नियाना, खरड़, कुलाना, मय्यड़ 6.99 करोड़, बरवाला 79 लाख रुपये जारी किए हैं।       
विज्ञापन

      
हांसी-नारनौंद में 15 करोड़ रुपये जारी        
हांसी शहर में सीवरेज योजना के लिए 2.42 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। हांसी शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए 6.81 करोड़ रुपये जारी किए हैं। नारनौंद शहरी एरिया के लिए पेयजल आपूर्ति सुधार के लिए 3 करोड़ 72 लाख रुपये जारी किए गए हैं। नारनौंद शहरी एरिया में सीवरेज लाइन के लिए दो करोड़ 57 लाख खर्च होंगे।        
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बडे़ प्रोजेक्ट पर होगा काम            
-हिसार में रिशी नगर में 40 एमएलडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट            
-उकलाना में 6.5 एमएलडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट             
-हिसार शहर में 16 हजार मीटर पेयजल लाइन डालना             
-हांसी में 6.5 एमएलडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट             

ओल्ड सिटी एरिया के लिए 2.80 करोड़ का बजट जारी      
ओल्ड सिटी एरिया में सीवरेज की लाइनों के लिए 2 करोड़ 80 लाख रुपये का बजट जारी किया, जिसमें पुरानी लाइनों को हटाकर अधिक क्षमता की नई लाइन डाली जाएंगी। महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत विकसित कॉलोनियों के लिए भी बजट जारी किया गया है। हर घर तक पानी पहुंचाने के लिए विभाग की ओर से करीब 17 लाख रुपये में मंजूर किए गए हैं।  

      
जिले के लिए विभाग की ओर से करीब 192 कार्यों की सूची मुख्यालय भेजी गई थी। मुख्यालय की ओर से बजट जारी किया गया है। सभी प्रोजेक्ट पर जल्द काम शुरू हो जाएगा। विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराया जाएगा।              
- केके वर्मा, अधीक्षक अभियंता, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed