फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar: Fire broke out in the house, LPG cylinder exploded, fell 500 feet away after the explosion

Hisar: मकान में लगी आग, रसोई गैस सिलेंडर फटा, धमाके के बाद 500 फीट दूर जाकर गिरा

Fri, 28 Jul 2023 09:50 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 28 Jul 2023 09:50 AM IST
सार

मकान में आग लगने से वहां रखा रसोई गैस सिलिंडर फट गया। गैस सिलिंडर पड़ोसियों के मकानों की दीवारों को तोड़कर 500 फीट दूर खेतों में जाकर गिरा। आग लगने से घर का सारा सामान भी जल गया। करीब 7 से 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

विज्ञापन
Hisar: Fire broke out in the house, LPG cylinder exploded, fell 500 feet away after the explosion
हांसी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हांसी के गांव ढाणा कलां में देर शाम को एक मकान में आग लगने से रसोई गैस सिलिंडर फट गया। सिलिंडर पड़ोसियों के मकानों की दीवारों को तोड़ता हुआ दूर खेतों में जाकर गिरा। आग लगने से मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही की मकान में उस समय कोई नहीं था। आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। जिस समय आग लगी उस समय धर्मपाल परिवार सहित खेतों में धान लगाने के लिए गया हुआ था।

विज्ञापन


गैस सिलिंडर 500 फीट दूर गिरा
बाद में पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी। मकान में आग लगने से वहां रखा रसोई गैस सिलिंडर फट गया। गैस सिलिंडर पड़ोसियों के मकानों की दीवारों को तोड़कर 500 फीट दूर खेतों में जाकर गिरा। आग लगने से घर का सारा सामान भी जल गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


आग लगने से मकान मालिक के अनुसार करीब 40 हजार रुपये नकद और मकान में रखा टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन सहित अन्य सामान जल गया। करीब 7 से 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ। वहीं सिलिंडर के फटने से उनके पड़ोसी भूप सिंह, भीम सैनी, सुदर, सुरेंद्र, सोनू व रामकुमार के मकानों को भी नुकसान हो गया। भूप सिंह के मकान के छत की कड़ी भी टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी की शादी के लिए जोड़ा सामान भी जल गया
बताया जा रहा है कि धर्मपाल मजदूरी का काम करता है। आगामी कुछ दिनों में उसकी बेटी रचना की शादी होनी है। इसलिए पूरा परिवार दहेज का सामान अभी से जोड़ रहा था। आग लगने से लड़की की शादी का सामान भी जल गया। इसमें आभूषण भी बताए जा रहे हैं।

पटाखा फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग, वेस्ट मेटिरियल व पटाखे जले

हांसी के सिकंदपुर में बुधवार देर रात पटाखा फैक्टरी के गोदाम में वेस्ट मेटिरियल व पटाखों में आग लग गई। जिससे गोदाम की दीवार टूट गई व छत के गार्डर पत्थर भी गिर गए। गनीमत रही की आग लगने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग महालक्ष्मी फायर वर्क्स फैक्टरी के कंपनी के गोदाम में लगी। आग बुधवार देर रात करीब ढाई बजे लगी। आग लगने पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर भिवानी व हांसी की फायर ब्रिगेड की एक-एक गाड़ियां वहां पहुंची। फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने में ढाई से तीन घंटे का समय लग गया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक वहां पर रखा सारा माल जलकर राख हो गया। गोदाम की एक तरफ की दीवार भी गिर गई। आग लगने की सूचना वहां पर काम करने वाले कर्मचारी ने दी। कंपनी के कर्मचारी ने बताया कि वहां पर वेस्ट मेटिरियल व कुछ पटाखे रखे हुए थे। लगातार हो रही बारिश के कारण दीवार गिरी इसी की वजह से आग लगने का कारण बताया जा रहा है।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed