फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar fiercely protesting against the CM, action

हिसार में सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी, हंगामा

Fri, 27 Jun 2014 11:53 PM IST
hisar
hisar Updated Fri, 27 Jun 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
हाईकमान के आगाह करने के बावजूद कांग्रेस में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। जिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर की मौजूदगी में एक बार फिर से जमकर हंगामा हुआ। कुछ युवकों ने सीएम के खिलाफ अनदेखी का आरोप लगाते हुए उनके विरोध में नारेबाजी की और कुमारी सैलजा जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन


पुलिस प्रदर्शन कर रहे लगभग आधा दर्जन युवकों को पकड़कर अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि पकड़े गए युवकों में सीएम की लगातार खिलाफत कर रहे विधायक नरेश सेलवाल का भांजा भी है। इससे पहले लगभग हर जिले में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में भी हंगामा हो चुका है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से अनाज मंडी में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश के सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर, स्थानीय निकाय मंत्री सावित्री जिंदल, मुख्य संसदीय सचिव विनोद भ्याणा, विधायक संपत सिंह, रामनिवास घोड़ेला, नरेश सेलवाल ने हिस्सा लिया। इसी दौरान कुछ युवकों ने सीएम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ता सम्मेलन में कुछ युवकों ने भूपेंद्र हुड्डा मुर्दाबाद, कुमारी सैलजा जिंदाबाद के नारे लगाए। पुलिस ने इन युवकों को हिरासत में ले लिया। कुछ मिनट बाद ही दूसरी ओर से भी नारेबाजी शुरू हो गई। पुलिस ने आरोपियों को भगाने के लिए हवा में लाठियां भी चलाईं। कुछ युवकों को हिरासत में लिया, जिसमें एक युवक विधायक नरेश सेलवाल का भांजा बताया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने हंगामा करने वालों को पार्टी से निकालने का ऐलान किया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में किसी प्रकार का कोई विद्रोह नहीं है। कांग्रेस ने पूरे हरियाणा में विकास किया है और आगे भी लोगों को साथ लेकर पार्टी विकास करेगी। हरियाणा में तीसरी बार भी कांग्रेस की सरकार बनेगी।

हमारी आवाज नहीं सुनी

प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव योगेश सिहाग ने कहा कि हम कार्यकर्ता सम्मेलन में अपनी बात रखना चाहते थे। इस कारण सीएम तक पहुंचने का प्रयास कर रहे थे। हमारी आवाज को दबाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने हमें रोका तो नारेबाजी कर विरोध जताया। इसके बाद पुलिस ने वहां से जबरदस्ती उठा लिया। अगर कार्यकर्ता सम्मेलन में ही कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी तो इसका क्या मतलब।

गेट पर पूरी तलाशी ली गई

सीएम के सम्मेलन में पहुंचने वालाें की गेट पर पूरी तलाशी ली गई। काली शर्ट वालों को अंदर नहीं जाने दिया गया। काली जुराब बाहर ही निकला ली गई। काली चुनरी वाली महिलाओं को भी रोक लिया गया।


अधिकतर कुर्सियां नजर आईं खाली

सम्मेलन के बीच में ही आधी जनता उठकर चली गई। इसके चलते पिछले हिस्से की अधिकांश कुर्सियां खाली हो गईं। सम्मेलन में करीब 1700 कुर्सियां लगाई गई थीं। सम्मेलन में महिलाओं की संख्या भी बेहद कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed