फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar: Farmers who were going to ask questions to CM at Uklana rally detained

Hisar: उकलाना रैली में सीएम से सवाल पूछने जा रहे किसानों को हिरासत में लिया, काले झंडे लेकर पहुंचे थे किसान

Tue, 09 Apr 2024 05:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 09 Apr 2024 05:11 PM IST
सार

किसान सुरेवाला चौक पर काले झंडे लेकर पहुंचे थे। वहां से किसानों को बसों में बैठा कर बरवाला थाने ले जाया गया।

विज्ञापन
Hisar: Farmers who were going to ask questions to CM at Uklana rally detained
किसानों को हिरासत में लेते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के हिसार में सीएम नायब सिंह सैनी की रैली में सवाल पूछने जा रहे किसानों को पुलिस ने सुरेवाला चौक पर रोक लिया। किसानों ने पुलिस प्रशासन के इस रवैये पर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जाहिर किया। किसानों ने अपने हाथों में काले झंडे तथा अपने संगठनों के झंडे भी लिए हुए थे। पुलिस ने किसानों को हिरासत में लेकर बसों में बैठाया। किसानों को बरवाला थाना में बैठाया गया है।

विज्ञापन


सीएम नायब सिंह सैनी की मंगलवार को उकलाना में रैली थी। उन्हें दोपहर करीब 1.30 बजे आना था। उनके आने से पहले ही किसान सूरेवाला चौक पर एकत्र होने लगे। किसान रैली स्थल की ओर जाने लगे तो पुलिस ने रोक लिया। सुरेवाला चौक पर पहुंचे किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


किसान नेता सरदानंद राजली ने कहा कि हम सीएम नायब सिंह सैनी से पूछने जाएंगे कि कौन है 750 किसानों की मौत का जिम्मेदार? किसान जब कोई आंदोलन करे तो बीजेपी सरकार दमन करती है, क्या ये लोकतंत्र की हत्या नहीं? क्या किसान-मजदूर इस देश का नागरिक नहीं? पूंजीपतियों के करोड़ो रुपये का कर्जा माफ, किसान आंदोलन करे तो लाठी गोली ऐसा क्यों? किसान जब पैदल दिल्ली जा रहे थे तब भी किसान-मजदूरों को रोका गया? मजदूरों पर, कर्मचारियों, आंगनबाड़ी वर्कर्र पर सभी पर लाठियां क्यों चलवाई?
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों को हिरासत में लिया....
किसानों ने बताया कि सुरेवाला चौक पर 40 से अधिक किसानों को हिरासत में लिया गया है। जिसमें सरदानन्द राजली, सुरेंद्र लितानी, मियां सिंह बिठमड़ा, दशरथ मलिक, सतबीर खेदड़, नरेश भ्याण, अमरजीत कुंडू, सतीश जांगड़ा, ईश्वर वर्मा, विरेंद्र नैन क्रांतिकारी, स्वराज बुढाखेड़ा, कृष्ण देपल, सत्यवान खेदड़, हर्षदीप गिल, रमेश, दयानन्द ढुकिया, राजा मैंबर, राजेंद्र छान, रामफल सेलवाल, विरेंद्र चाहार, सोनू बोबुआ, राजा हसंनढ, खेतुराम भेरिया, राजू भगत, धोला जेवरा, मास्टर धूप सिंह, सत्यनारायण कोहाड़, कृष्ण, घासीराम, रोशन लाल, सतपाल, रामस्वरुप ढाका, सतपाल, दलबीर पातड, रमेश बोबुआ, नरेश बिठमड़ा, बिंद्र पूर्व सरपंच बिठमड़ा, रणधीर लितानी, बलवान नैन, अमित नैन, बसाऊ राम आदि को गिरफ्तार कर बरवाला थाना में लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed