फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar Doordarshan Kendra will shift to Chandigarh by January 15

Hisar News: 15 जनवरी तक चंडीगढ़ शिफ्ट हो जाएगा हिसार दूरदर्शन केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Hisar Doordarshan Kendra will shift to Chandigarh by January 15
हिसार। हिसार दूरदर्शन केंद्र 15 जनवरी तक चंडीगढ़ शिफ्ट हो जाएगा। इसे लेकर प्रसार भारती की तरफ से अधिकारिक रूप से पत्र भी जारी कर दिया गया है। पत्र में बताया गया है कि 15 जनवरी से सभी कार्यक्रम समाचार सहित ट्रांसमिशन संबंधित गतिविधियां चंडीगढ़ स्थित केंद्र से संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश के एकमात्र दूरदर्शन केंद्र को हिसार में स्थापित किया गया था। वर्ष 2002 में एनडीए की सरकार में तत्कालीन केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री सुषमा स्वराज ने हिसार दूरदर्शन केंद्र का उद्घाटन किया था। इस केंद्र को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल को समर्पित किया गया था। 2002 में हिसार जिले के दूरदर्शन के कार्यक्रमों का प्रसारण शुरू हुआ था। हिसार दूरदर्शन में प्रोग्राम स्टाफ के 20 पदों की तुलना में यहां सिर्फ 7 लोग काम कर रहे थे। इस साल जनवरी में केंद्र के सहायक निदेशक सहित 6 लोगों का पद सहित तबादला कर दिया गया था।
विज्ञापन

मंत्री अनुराग ठाकुर के सामने भी उठाया गया था मुद्दा
4 दिसंबर को केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर हिसार आए थे। इस दौरान उनके सामने दूरदर्शन केंद्र का मुद्दा उठाया गया था कि हरियाणा दूरदर्शन की दुर्दशा देखते हुए इसके सुधार की ओर ध्यान दीजिए। तब अनुराग ठाकुर ने कहा था कि विजिट करने जा रहा हूं। इसके बारे में विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अभी मुझे इस बारे में जानकारी मिली है। जल्द ही इस बारे में अधिकारियों से बातचीत कर उचित कदम उठाएंगे।
डॉ. कमल गुप्ता, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री, हरियाणा सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed