फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar district got 101 sports nurseries

Hisar News: हिसार जिले को मिली 101 खेल नर्सरियां, खिलाड़ियों की निखरेगी प्रतिभा

Thu, 10 Apr 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 10 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Hisar district got 101 sports nurseries
हिसार। जिले को 101 खेल नर्सरियां मिली हैं। इस संबंध में बुधवार को मुख्यालय की ओर से पत्र जारी हुआ है। इस पत्र में हरियाणा प्रदेश में खोली गई खेल नर्सरी का जिक्र किया गया है। खेल विभाग की ओर से जिले में पंचायतों और सरकारी स्कूलों में खेल नर्सरियां खोली गई हैं। इनमें कुश्ती, एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबाल, वाॅलीबाल, बॉक्सिंग हैंडबाल, सॉफ्टबाल, योग, जूडो, साइकिलिंग और बेसबाल खेल नर्सरी शामिल हैं।
विज्ञापन


बता दें कि खेल विभाग की ओर से पिछले साल जिले में 87 खेल नर्सरियां खोली गई थीं। मगर इस बार पिछले साल के मुकाबले 14 नर्सरियां ज्यादा खोली गई है।



432 खेल नर्सरियों की फिजिबिलिटी रिपोर्ट भेजी थी मुख्यालय

हाल ही में खेल विभाग ने 432 खेल नर्सरियों की फिजिबिलिटी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी थी। मगर बुधवार को विभाग की ओर से नर्सरी अलॉट करने का पत्र जारी कर दिया गया। इन नर्सरियों में 8 से 14 साल और 15 से 19 साल के खिलाड़ी अभ्यास करेंगे। एक नर्सरी में खिलाड़ियों की संख्या 25 होनी चाहिए। नर्सरी के तहत प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों को हर माह डाइट राशि मिलने का प्रावधान है। हालांकि इस बार आए बजट में खिलाड़ियों की डाइट राशि भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन




जिला से लेकर स्टेट लेवल पर खिलाड़ियों ने जीते थे पदक

पिछले साल जिले में 87 खेल नर्सरी खोली गई थी। मगर इस बार 101 नर्सरियों की सौगात मिली है। पिछले साल खोली गई खेल नर्सरी में खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण लेकर जिला से लेकर स्टेट लेवल पर पदक हासिल किए थे। डिप्टी डायरेक्टर सतबीर सिंह ने बताया कि मुझे नर्सरी को लेकर पत्र मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed