{"_id":"6889902d3583d9c062044cfb","slug":"hisar-airport-s-electricity-bill-dues-authority-s-name-tops-the-list-of-big-defaulters-load-is-of-2000-kv-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार एयरपोर्ट का बिजली बिल बकाया: बड़े डिफाल्टरों की लिस्ट में अथाॅरिटी का नाम सबसे ऊपर आया, 2000 KV का है लोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार एयरपोर्ट का बिजली बिल बकाया: बड़े डिफाल्टरों की लिस्ट में अथाॅरिटी का नाम सबसे ऊपर आया, 2000 KV का है लोड
Wed, 30 Jul 2025 08:53 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 30 Jul 2025 08:53 AM IST
सार
डीएचबीवीएन की ओर से एयरपोर्ट अथॉरिटी से बिल भरने के बारे में कई बार अनुरोध किया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी को कई बार रिमांइडर भेजकर बिजली बिल भरने के लिए अनुरोध किया। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी ने कहा कि चंडीगढ़ से बिल भरा जाएगा।
विज्ञापन
हिसार एयरपोर्ट
- फोटो : संवाद
विस्तार
महाराजा अग्रसेन हिसार एयरपोर्ट पर करीब 94.43 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के बड़े डिफाल्टरों की लिस्ट में एयरपोर्ट अथाॅरिटी का नाम सबसे ऊपर आ गया। डीएचबीवीएन ने इस बारे में एयरपोर्ट अथॉरिटी को ईमेल पर बिजली कनेक्शन काटने का नोटिस भेजा। मंगलवार को यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद एयरपोर्ट अथाॅरिटी ने बिजली बिल भरने के लिए डिमांड ड्राफ्ट तैयार कर दिया है। बुधवार को निगम को यह ड्राफ्ट सौंपा जाएगा। महाराजा अग्रसेन हिसार एयरपोर्ट का बिजली बिल पिछले करीब 8 महीने से नहीं भरा गया। दिसंबर 2024 से अब तक का यह बिल 94 लाख 43 हजार रुपये पर पहुंच गया। डीएचबीवीएन के रिकॉर्ड में सबसे बड़े बकायेदारों की लिस्ट में एयरपोर्ट अथॉरिटी सबसे ऊपर है।
विज्ञापन
डीएचबीवीएन की ओर से एयरपोर्ट अथॉरिटी से बिल भरने के बारे में कई बार अनुरोध किया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी को कई बार रिमांइडर भेजकर बिजली बिल भरने के लिए अनुरोध किया। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी ने कहा कि चंडीगढ़ से बिल भरा जाएगा। बाद में बोले कि अभी अप्रूवल नहीं मिली। एसडीओ ने बताया कि एयरपोर्ट का करीब 2000 किलोवाट का बिजली लोड है। एयरपोर्ट के लिए अलग से 33 केवी का बिजली घर बनाया हुआ है।
विज्ञापन