फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar: after eating Food, the condition of four people of the same family is critical, two died

Hisar: खाना खाने के बाद परिवार के 4 लोगों की हालत गंभीर, मां-बच्चे की मौत, जहरीला पदार्थ मिला होने की आशंका

Sat, 09 Sep 2023 06:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 09 Sep 2023 06:59 PM IST
सार

मृतका की मां व मां के साथ लिव रिलेशन में रहने वाला संसार गंभीर हैं। मृतका के पति ने अपनी सास व उसके साथ रहने वाले व्यक्ति पर जहर देने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Hisar: after eating Food, the condition of four people of the same family is critical, two died
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार के नई अनाज मंडी में किराए पर रहने वाले एक ही परिवार के चार लोगों की खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई। उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जिसमें ट्रैक्टर चालक संसार, संतोष को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। संतोष की बेटी आंचल व आंचल के दो माह के बच्चे सूरज की मौत हो गई। दोनों शवों को नागरिक अस्पताल में रखा गया है।वहीं खाने में जहरीला पदार्थ मिले होने की भी आशंका जताई जा रही है, जिसके प्रभाव के कारण तबीयब खराब हुई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार संतोष कुछ समय से 36 वर्षीय संसार के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। 40 साल की संतोष की बेटी आंचल की भी शादी हो चुकी है। आंचल का तीन माह का बेटा है। यह सभी अनाज मंडी में 40 नंबर दुकान पर किराए पर रह रहे थे। संसार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शुक्रवार को उसने, संतोष ,आंचल ने दाल चावल खाया था।
विज्ञापन


शाम के समय रोटी के साथ दाल खाई थी। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जिस पर संसार ने अपने सेठ को फोन किया। सुबह यह सभी नागरिक अस्पताल में पहुंचे। जहां आंचल व तीन माह के बच्चे को मृत घोषित कर दिया। संसार तथा संतोष को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचल के पति धर्मबीर ने बताया कि जींद के कलोदा का रहने वाला है। धर्मबीर ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी व बच्चे को जहर दिया गया है। पिछले दो महीने से आंचल अपने मायके में रह रही थी। धर्मबीर ने आरोप लगाया कि संसार व संतोष ने जहरीला पदार्थ दिया है। अग्रोहा पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed