फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar 46.2 degree temperature : 9 hours of power cut, body and body started burning due to fire raining from the sky

हिसार@46.2 : 9 घंटे के बिजली कट, आसमान से बरसती आग से झुलसने लगा तन-बदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hisar 46.2 degree temperature : 9 hours of power cut, body and body started burning due to fire raining from the sky
हिसार बढ़ते तापमान के चलते गर्मी से राहत पाने के लिए गन्ने का जूस पीतीं गवर्नमेंट कॉलेज की छात्रा - फोटो : Hisar
हिसार। जिले में शुक्रवार को पारा और ऊपर चढ़ गया। साथ ही बिजली के कटों में बढ़ोतरी हो गई। अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान से बरसती आग के कारण लोगों के तन-बदन झुलसने लगे हैं। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो दो मई तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंधी, अंधड़ या बादलवाही की संभावना है। बिजली निगम की ओर से तय 6.30 घंटे के कटों के अलावा भी कट से लोगों की मुसीबतें बढ़ गईं। औसतन नौ घंटे तक के कट लगे। शहरी क्षेत्र में वीरवार को 15 लाख यूनिट बिजली की आपूर्ति की गई। हिसार शहर में बिजली की डिमांड करीब 21 लाख यूनिट थी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही तापमान बढ़ने लगा था। दोपहर होते-होते ऐसा लगने लगा मानों आसमान से आग बरस रही है। लगातार दूसरे दिन भी हिसार प्रदेश में सबसे गर्म रहा। भारतीय मौसम विभाग के ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सिवानी 46.1 व बालसमंद 45.9 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर में स्थित आईएमडी के केंद्र के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही बिजली के कट शुरू हो गए थे। तय कट के अलावा दो से तीन घंटे के अतिरिक्त कट लगाए गए। तय कट के समय को भी बढ़ाया गया। बिजली निगम के अधिकारी ओवरलोड या तकनीकी समस्या बताते रहे। सुबह 6 से 10 बजे के बीच सबसे अधिक कट लगाए गए। बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि राजगढ़ रोड स्थित पॉवर हाउस पर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का काम पूरा हो गया, जिसके बाद 12 फीडर की आपूर्ति को दोबारा से सामान्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
बिजली कटौती को लेकर सोशल मीडिया में मजाक
बिजली कटौती को लेकर सोशल मीडिया में खूब जोक बनाए जा रहे हैं, जिसमें लोग मीम बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप , फेसबुक, इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे हैं। लोग बिजली आने पर एक दूसरे को बधाई देकर व्यवस्था पर व्यंग्य कस रहे हैं।
बिजली संकट में स्कूलों का समय 7 से 12बजे करने की मांग
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री ने नाम ज्ञापन सौंपा। आरपीएसएस के राज्य कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि फिलहाल गर्मी अपने चरम पर है। दिन का तापमान 45 डिग्री को पार कर रहा है। बिजली संकट की वजह से स्कूलों में पानी की भी किल्लत होने लगी है। बच्चे बीमार होते जा रहे हैं। प्राथमिक स्कूलों का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12बजे तक किया जाए।

उद्योगों में 12 घंटे बिजली कट लगाने व उद्योगों में अनशेड्यूल कट बार-बार लगाने से 50 प्रतिशत से ज्यादा उत्पादन घट गया है। उद्योगों में कभी एक घंटे कभी दो घंटे कभी किसी भी वक्त बिजली कट लगा दिया जाता है, जिसके कारण उद्योगों में उत्पादन कम व खर्चा ज्यादा हो रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल उद्योगों को बचाने के लिए विशेष पैकेज दें। बिजली की कमी से हो रहे नुकसान की भरपाई सरकार करे। 46 डिग्री तापमान पर सरकार पूरी बिजली उपलब्ध कराए। बजरंग गर्ग, प्रदेशाध्यक्ष , हरियाणा व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed