फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hindu New Year festival will begin with the consecrated flag procession.

Hisar News: अभिमंत्रित ध्वजा यात्रा से होगी हिंदू नववर्ष महोत्सव की शुरुआत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Hindu New Year festival will begin with the consecrated flag procession.
पत्रकार वार्ता कर हिंदू नववर्ष महोत्सव की जानकारी देते पदाधिकारी।
हिसार। नई अनाज मंडी में स्थित श्री सत्यनारायण शिव मंदिर के सामने 22 मार्च को हिंदू नववर्ष महोत्सव का आयोजन जोर-शोर से किया जाएगा। महोत्सव की शुरुआत विष्णुतिलक वाली अभिमंत्रित ध्वजा यात्रा से होगी।
विज्ञापन


आयोजन समिति की ओर से शनिवार को ऋषिनगर स्थित बुधला संत मंदिर में पत्रकार वार्ता कर बताया कि यह ध्वजा राजस्थान से मंगवाई गई है और अनावरण भी कर दिया गया।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं के लिए गणवेश और बनारस से विशेष अंगवस्त्र मंगवाए गए हैं। पूरे मंदिर परिसर और पंडाल को भगवा ध्वजाओं से सजाया जाएगा। प्रभुभक्त संकीर्तन मंडल और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव में विराट धर्म सभा, मधुरमय संकीर्तन, पुष्प एवं इत्र वर्षा, भजनों के माध्यम से श्याम बाबा और भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान होगा। श्याम रसोई के माध्यम से सात्विक भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें चूरमा, फल और करमाबाई का खीचड़ा भक्तों में बांटा जाएगा।

महोत्सव में विहिप के केंद्रीय मंत्री अंबरीश, हरियाणा आरएसएस के प्रांत प्रचारक सुरेंद्र पाल समेत देश और प्रदेश की कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। कार्यक्रम प्रभारी हितेश ग्रोवर और संयोजिका ममता सोनी महोत्सव का संचालन करेंगे।


इस दौरान महिला प्रमुख उमेश, महिला सह प्रमुख कुसुम, अनीता बिंदल, संपर्क प्रमुख अंजू सिंगल, सचिव दीपिका कौशिक, कोष प्रमुख रिंकू, आदि मौजूद रहे।



महोत्सव में रहेगी विष्णुतिलक वाली ध्वजाओं की धूम

हिंदू नववर्ष महोत्सव में 22 मार्च को प्रात: 7 बजे ध्वजा वितरण किया जाएगा। प्रात: 8 से 11 बजे तक विष्णुतिलक वाली अभिमंत्रित ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी। सुबह 11 बजे विराट धर्मसभा का आयोजन होगा। इसके बाद भजनों की अमृतवर्षा रहेगी। दोपहर एक बजे श्याम रसोई के माध्यम से सात्विक प्रसाद बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed