75 के सुंदर, 65 की हरप्यारी ने जीता गोल्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदर सिंह ने लखनऊ में आयोजित हुई 36 वीं नेशनल मास्टर एथलीट प्रतियोगिता में भाग लेते हुए तिहरी कूद व लंबी कूद में गोल्ड मेडल हासिल किया। रिले दौड़ में भी रजत पदक हासिल किया। वहीं उनकी पत्नी हरप्यारी ने भी हमेशा की तरह खेलों में उनका साथ देते हुए 5 किलोमीटर पैदल चाल में गोल्ड मेडल हासिल किया तथा 100 व 200 मीटर दौड़ में भी रजत पदक हासिल किया।
गौरतलब है कि सुंदर सिंह सेना में रिटायर होने के बाद से लगातार खेलों में भाग ले रहे हैं। इसमें उनकी पत्नी हरप्यारी भी उनसे पीछे नहीं है। दोनों ने खेलों में भाग लेते हुए काफी पदक हासिल किये हैं।