फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hindi story, ocction recorder, Hisar

ऑक्शन रिकॉर्डर की परीक्षा में आए कंप्यूटर के प्रश्न

Mon, 16 May 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार Updated Mon, 16 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
hindi story, ocction recorder,  Hisar
exam - फोटो : Bureau
ऑक्शन रिकॉर्डर के प्रश्न पत्र को देखकर परीक्षार्थी दुविधा में पड़ गए। रविवार को हुए इस पेपर में करीब 10 प्रश्न कंप्यूटर के सिलेबस में से आए हुए थे, जबकि विद्यार्थियों के अनुसार पेपर के लिए निर्धारित सिलेबस में कंप्यूटर के प्रश्न आने की कोई जानकारी नहीं थी। वहीं सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। रविवार को शहर के 19 केंद्रों पर करीब साढे़ पांच हजार परीक्षार्थियों ने ऑक्शन रिकॉर्डर की परीक्षा दी। यह परीक्षा सुबह साढे़ दस बजे शुरू होकर साढे़ बारह बजे खत्म हुई। हालांकि परीक्षार्थी करीब 9 बजे ही परीक्षार्थी सेंटरों पर पहुंच गए थे। परीक्षा के लिए जिला स्तर पर छह फ्लाइंग स्कवॉड बनाए गए थे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने भी परीक्षा केंद्रों पर गश्त की।
विज्ञापन


कुछ प्रश्न थे कठिन
पेपर देने के बाद परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर सामान्य था। हालांकि सामान्य ज्ञान के कुछ प्रश्न कठिन थे। साथ ही कंप्यूटर के करीब 10 प्रश्न आए हुए थे, जबकि कंप्यूटर से संबंधित प्रश्न आने की पहले कोई सूचना नहीं थी। पेपर में सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, गणित, रीजनिंग, बेसिक साइंस, इतिहास आदि के प्रश्नों के आने की ही जानकारी थी।
विज्ञापन



मैं सीजीएल की तैयारी कर रहा हूं। मेरे लिए पेपर ठीक था। पोस्ट के हिसाब से सही पेपर आया हुआ था।
- सोनू, करनाल

 

पेपर आसान था। हालांकि कंप्यूटर के प्रश्नों में काफी परेशानी आई। हमें नहीं पत्ता था कि कंप्यूटर के प्रश्न भी आएंगे।
- मंगत सिंह, उचाना

सामान्य ज्ञान थोड़ा मुश्किल था। मैंने पटवारी का पेपर भी दिया था। पटवारी के पेपर में आया सामान्य ज्ञान आसान था।
- वीरेंद्र, जींद

कंप्यूटर के 10 प्रश्नों में दिक्कत आई थी, लेकिन ओवरऑल अच्छा ही हुआ है। बाकी कटऑफ लिस्ट पर निर्भर है कि कितने पर लगेगी।
- सतीश श्योकंद।


 कहीं पर भी नकल आदि का कोई केस सामने नहीं आया है। शहर के सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण हुई है।
अशोक बंसल, एसडीएम हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed