फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hindi story, narendra modi, smart class, Hisar

पीएम की स्मार्ट क्लास की मॉनीटरिंग करेंगे 308 ऑफिसर

Sat, 23 Apr 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार Updated Sat, 23 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
hindi story, narendra modi, smart class, Hisar
स्मार्ट क्लास - फोटो : Bureau
पीएम नरेंद्र मोदी की क्लास होगी और ग्रामीण होंगे स्टूडेंट। पाठ्यक्रम होगा गांव का विकास और गांव का पंचायत घर होगा क्लासरूम। जिले के 308 अधिकारी होंगे मॉनीटर। 24 अप्रैल को दोपहर बाद तीन बजे होने वाली पीएम मोदी की स्मार्ट क्लास टेलीविजन और एलसीडी से चलेगी। किसी ने क्लास मिस की तो उसकी खैर नहीं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी देशभर की पंचायतों को ग्रामीण विकास का पाठ पढ़ाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से खास तैयारी की गई है। जिले की सभी 308 गांवों की पंचायतों ने पीएम का संबोधन किस तरह से सुना, इस बारे में अधिकारियों की ओर से रिपोर्ट दी जाएगी। हर एक ग्राम पंचायत स्तर पर एक अधिकारी को नियुक्त किया गया है। अधिकारी जांचेगा कि गांव के सरपंच, सचिव, बीडीपीओ ने ग्राम सभा में टेलीविजन सेट या एलसीडी का प्रबंध किया हो।
विज्ञापन


टेलीविजन या एलसीडी पर लाइव प्रोग्राम देखने के लिए बिजली और बैटरी का प्रबंध हो। कार्यक्रम गांव की चौपाल या सार्वजनिक स्थान पर हो, जहां अधिक से अधिक लोग इसे आसानी से देख सकें। गांव के सरपंच या सचिव की ओर से गांव में कार्यक्रम के लिए मुनादी कराई जाए। अधिक से अधिक लोगों के इस कार्यक्रम में जोड़ा जाए। इसके बाद अधिकारी गांव के कार्यक्रम में कितने लोग थे, किस तरह से आयोजन हुुआ, इसका फीडबैक रिपोर्ट के तौर पर प्रशासन को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या सुना, अधिकारी 25 को देंगे रिपोर्ट
ग्राम पंचायत की मॉनीटरिंग करने वाले अधिकारियों को 25 अप्रैल को रिपोर्ट तैयार करनी होगा। अधिकारी इस रिपोर्ट को डीडीपीओ कार्यालय में जमा कराएंगे। डीसी कार्यालय पर यह रिपोर्ट संकलित की जाएगी। जो अधिकारी मीटिंग में नहीं पहुंचेंगे, उनकी लिस्ट तैयार कर मुख्यालय को भेजी जाएगी।

बिजली नहीं हो गुल
बिजली अधिकारियों को खास तौर पर निर्देश दिए गए हैं कि पीएम के संबोधन के समय किसी गांव में बिजली कटौती न की जाए। हर गांव में पीएम के भाषण के समय बिजली की आपूर्ति तय करने के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। गांव को नियमित आपूर्ति के अलावा डेढ़ से दो घंटे की आपूर्ति होगी।


गोहाना सम्मेलन के लिए 13 बसें घटाईं

गोहाना में 23 को होने वाले पंचायती राज सम्मेलन के लिए प्रशासन की ओर से बसों की संख्या को कम कर दिया गया है। अब 72 बसें ही गोहाना के लिए रवाना होंगी। जिन गांवों में शनिवार को ग्राम सभा की मीटिंग होनी है, वहां की पंचायत गोहाना नहीं जाएगी। आदमपुर से 8, अग्रोहा से 7, बरवाला से 9, हांसी प्रथम से 14, हांसी द्वितीय से 6, हिसार प्रथम से 7, हिसार द्वितीय से 8, नारनौंद से 8, उकलाना से 5 बस रवाना होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed