फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hindi story, nagar nigam, unauthorized colony, Hisar

डीसी ने जताई नाराजगी, बोले - तीन दिन में पेश करो सर्वे रिपोर्ट

Tue, 15 Mar 2016 11:21 PM IST
Hisar
Hisar Updated Tue, 15 Mar 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
hindi story, nagar nigam, unauthorized colony, Hisar
नगर निगम - फोटो : Bureau
शहर की अवैध कॉलोनियों को वैध करवाने के लिए चल रहे सर्वे की रिपोर्ट लेट होने पर डीसी चंद्रशेखर खरे ने नाराजगी जताई है। जनवरी महीने में जिस कंपनी ने वार्ड वाइज अवैध कॉलोनियों के सर्वे का टेंडर लिया था वे अभी तक काम पूरा नहीं कर पाई हैं। सरकार लगातार निगम प्रशासन से सर्वे की रिपोर्ट भेजने बारे पत्र व्यवहार कर रही है।
विज्ञापन


कहीं ऐसा न हो कि निगम प्रशासन की लापरवाही के कारण शहर की अवैध कॉलोनियां वैध होने की श्रेणी से ही बाहर हो जाए। डीसी एवं निगम कमिश्नर ने बुधवार तक हर हाल में सर्वे रिपोर्ट कार्यालय में पेश करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सिरसा की कंपनी को दिया है टेंडर
नगर निगम ने जिला भर में अवैध कॉलोनियों का सर्वे करवाने के लिए ई टेंडर किया था। सिरसा की एक कंपनी को ये टेंडर अलॉट हुआ था। पूरे जिले भर में यानी नगर पालिका व नगर निगम क्षेत्र के सभी टेंडर इसी कंपनी को अलॉट कर दिए गए। कंपनी ने नारनौंद, हांसी सहित कई जगहों का सर्वे तो कर दिया मगर अभी तक हिसार नगर निगम के अंतर्गत आने वाली अवैैध कॉलोनियों का सर्वे ही नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 20 से ज्यादा कॉलोनियों का होना है सर्वे
नगर निगम क्षेत्र में करीब 20 से ज्यादा कॉलोनियों को वैध करवाने के लिए सर्वे करवाया जाना है। इन कॉलोनियों की वास्तविक स्थिति की सर्वे रिपोर्ट निगम निदेशालय को वैध करने के लिए भेजी जाएगी। निदेशालय रिपोर्ट के आधार पर यह निर्धारित करेगा कि इनमें से कितनी कॉलोनियों को वैध किया जाना है और कितनी को नहीं।

इन कॉलोनियों में होना था सर्वे
फ्रेंड्स एनक्लेव, किसान कॉलोनी, सत्यनगर, अमन नगर, नवदीप एक्सटेंशन सहित 20 कॉलोनियों का सर्वे होना है। ये कॉलोनियां मिलगेट, आजाद नगर, सातरोड, बालसमंद रोड, मिर्जापुर रोड क्षेत्रों की हैं।


डीसी ने की खिंचाई

इस मामले को लेकर डीसी एवं निगम कमिश्नर ने निगम अधिकारियों की संडे को भी मीटिंग बुलाई थी। मीटिंग में कमिश्नर ने निगम अधिकारियों की खिंचाई की थी। कंपनी ने आरोप लगाया था कि अलग-अलग एरिया के पटवारी उन्हें सहयोग नहीं कर रहे। डीसी ने कानूनगो व पटवारियों को उन्हें रिकॉर्ड दिखाने संबंधित सहयोग करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed