लुवास के लिए 463 एकड़ जमीन का डिमार्केशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले करीब चार साल से कैंपस का इंतजार कर रहे लुवास को जल्द ही अपना खुद का कैंपस मिलने की उम्मीद है। लुवास को एचएयू की ओर से जमीन देने का प्रस्ताव तय हो चुका है। लुवास को दी जाने वाली जमीन की डिमार्केशन कर ली गई है। साउथ बाईपास के साथ लगती जमीन लुवास को दी जाएगी। लुवास की ओर से लंबे समय से कैंपस के लिए जमीन की डिमांड की जा रही थी।
करीब डेढ़ साल पहले लुवास को कैंपस के लिए 350 करोड़ रुपये का लोन भी मंजूर हो गया था। बरवाला रोड पर यूनिवर्सिटी कैंपस का प्रोजेक्ट भी तैयार कर लिया गया था। इस बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रस्तावित प्रोजेक्ट के कारण लुवास कैंपस का स्थान बदलने का फैसला लिया गया। प्रदेश सरकार के निर्देश पर लुवास के कुलपति ने अन्य स्थानों पर जमीन चयन की, जिसमें प्रदेश सरकार की ओर से एचएयू को जमीन देने को फाइनल किया गया। इसी सप्ताह जमीन को लुवास को सौंपने के बारे में फाइनल मीटिंग की जानी है। प्रदेश के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में यह मीटिंग होगी।
सीएम ने दी थी सहमति
जमीन के लिए डीसी चंद्रशेखर खरे, लुवास के कुलपति, पशु पालन विभाग के निदेशक, जिला नगर योजनाकार की कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी ने साउथ बाईपास के दोनों ओर 463 एकड़ जमीन चिह्नित की थी। जिस पर 8 अप्रैल को सीएम मनोहरलाल ने सहमति प्रदान कर दी थी।
110 एकड़ में आफिस, कॉलेज तथा स्टोर बनेंगे
लुवास की ओर से प्रस्तावित कैंपस का एक मैप तैयार किया गया है, जिसमें कितनी जमीन पर क्या बनेगा इसका पूरा ब्योरा रखा गया है। लुवास कॉलेज, ऑफिस एंड स्टोर्स 110 एकड़ में बनाए जाएंगे। कुल 463 एकड़ जमीन का चयन किया गया है।