फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hindi story, jaat reservation, police alart, 5 june, Hisar

अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यालय न छोड़ने के आदेश

Thu, 02 Jun 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार Updated Thu, 02 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
hindi story, jaat reservation, police alart, 5 june, Hisar
jaat Reservatiion - फोटो : Bureau
 पांच जून को जाट आरक्षण आंदोलन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। प्रशासन ने लघु सचिवालय के प्रथम तल पर कमरा नंबर पांच में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। साथ ही इसी रूम में बाढ़ नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है। प्रशासन ने कंट्रोल रूम का लैंडलाइन नंबर जारी कर दिया है। बाढ़ और जाट आरक्षण आंदोलन से संबंधित कोई भी जानकारी या सूचना   01662-231137 पर दी जा सकती है। दूसरी तरफ जाट आरक्षण को देखते हुए डीसी निखिल गजराज ने अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यालय न छोड़ने, छुट्टी पर न जाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने जिले के सभी विभागों में अध्यक्षों को निर्देश जारी कर कहा कि जाट आरक्षण के दौरान किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की किसी भी समय आवश्यकता पड़ सकती है। जाट आरक्षण के दौरान स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्यालय न छोड़ें और न ही छुट्टी पर जाएं।
विज्ञापन


संवेदनशील गांवों में किया फ्लैग मार्च
बरवाला डिविजन के संवेदनशील गांवों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने आईटीबीपी की एक कंपनी के साथ फ्लैग मार्च किया है। डीएसपी राजवीर सिंह ने बताया कि आईटीबीपी की एक कंपनी सहित थाना प्रबंधक बरवाला, थाना प्रबंधक उकलाना व बरवाला डिविजन की पूरी पुलिस फोर्स और बरवाला डिविजन के सभी  ड्यूटी मजिस्ट्रेटों के साथ कानून एवं व्यवस्था  बनाए रखने के लिए गांव सरसौद, बरवाला, दौलतपुर, उकलाना, सुरेवाला, बिठमड़ा, सरहेड़ा, बधावङ, खरक पूनिया, ज्ञानपुरा, बयानाखेड़ा में फ्लैग मार्च किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने करवाई पुलिस जवानों की कसरत
एसपी अश्विन शैणवी ने नई पुलिस लाइन में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने एवं दंगों से निपटने, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जवानों की मॉक ड्रिल करवाई। मॉक ड्रिल में चारों पुलिस कंपनियों के जवानों ने भाग लिया। इस मॉक ड्रिल का एसपी हिसार द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस जवानों को दंगे, पथराव, भीड़भाड़, सहनशीलता बनाए रखने और इकट्ठा रहकर ऐसी आपातकालीन स्थितियों से निपटने के बारे में जरूरी गुर सिखाए। इस मौके पर दौरान अतिरिक्त एसपी राजेंद्र कुमार मीणा भी मौजूद थे।



जाट आरक्षण को देखते हुए कंट्रोल रूम बनाया हुआ है। आरक्षण से संबंधित कोई सूचना या जानकारी के लिए कंट्रोल रूम में सूचना दी जा सकती है। यह नियंत्रण कक्ष सितंबर माह तक प्रभावी रहेगा।
-  ब्रह्मप्रकाश अहलावत, जिला राजस्व अधिकारी हिसार


 जाट आरक्षण के मद्देनजर सभी विभागों के अध्यक्षों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मुख्यालय छोड़कर न जाएं।
- निखिल गजराज, डीसी हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed