फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hindi story, jaat dharamshala, virendra singh, Hisar

केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह आज जाट धर्मशाला में करेंगे शुभारंभ

Sat, 02 Apr 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार Updated Sat, 02 Apr 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
hindi story, jaat dharamshala, virendra singh, Hisar
बीरेंद्र - फोटो : Bureau
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह शनिवार को हिसार जाट धर्मशाला में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत कराएंगे। समारोह साढे़ तीन बजे शुरू होगा।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के अपर निजी सचिव उदयवीर पूनिया ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के सभी गांवों में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करके सामाजिक सद्भाव, सामाजिक विकास, किसान एवं गरीब लोगों की आजीविका के लिए सार्थक प्रयास करना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो सके।

विज्ञापन


केंद्र सरकार राज्यों और पंचायतों के सहयोग से इस अभियान का आयोजन कर रही है। यह अभियान पूरे देश में 14 से 24 अप्रैल, 2016 तक चलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर इस अभियान का शुभारंभ 14 अप्रैल को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के मऊ से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान का समापन समारोह 24 अप्रैल को जमशेदपुर में होगा। समापन समारोह में प्रधानमंत्री देश की सभी ग्राम पंचायतों को संबोधित करेंगे। सभी ग्राम पंचायतें अपने-अपने संबंधित स्थानों पर एकत्रित होकर इस संबोधन को सुनेंगी। जाट धर्मशाला में 2 अप्रैल 2016 को आयोजित किए जाने वाले समारोह के लिए जिला की सभी ग्राम पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं, पार्टी कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed