फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hindi story, election, shbhash barala, Hisar

बची हुई पांच ब्लॉक समिति चेयरमैन के चुनाव अप्रैल में ही कराने की तैयारी

Tue, 19 Apr 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार Updated Tue, 19 Apr 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
hindi story, election, shbhash barala, Hisar
चुनाव - फोटो : Bureau
चार ब्लॉक समितियों के बाद जिला परिषद में फतह करने के बाद अब भाजपा की निगाहें बाकी 5 ब्लॉक समितियों पर हैं। अप्रैल महीने के आखिरी तक इन सभी ब्लॉक समिति में चुनाव की तैयारी है। जल्द ही इन सभी ब्लॉक समितियों की तारीख तय होगी।
विज्ञापन

जिला परिषद में भाजपा चेयरमैन, वाइस चेयरमैन पद हासिल कर चुकी है। इससे पहले हांसी प्रथम, आदमपुर, हिसार सेकेंड, नारनौंद ब्लॉक समिति में भी भाजपा कमल खिला चुकी है। प्रदेश भर के अधिकतर जिलों में ब्लॉक समिति के चुनाव हो चुके हैं। अब तक 18 जिला परिषद में भी चुनाव हो चुका है। सीएम की ओर से सभी ब्लॉक समितियों के चुनाव अप्रैल में ही कराने की तैयारी है। हिसार जिले में हांसी, हिसार प्रथम, बरवाला, उकलाना तथा अग्रोहा ब्लॉक समिति के चुनाव कराए जाने बाकी हैं। प्रदेश के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की टीम ब्लॉक समिति चुनाव के लिए रणनीति तैयार कर रही है।

विज्ञापन

जिला परिषद में कमल खिलाने में पूरी रणनीति कैप्टन अभिमन्यु ने ही तैयार की। इसके बाद भाजपा संगठन की ओर से बची हुई सभी ब्लॉक समितियों के नाम जल्द तय करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी ब्लॉक समितियों के चुनाव होने के बाद सभी को शपथ ग्रहण कराया जाएगा। जिसके बाद सभी चेयरमैन, वाइस चेयरमैन औपचारिक तौर पर काम संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट भेजी
जिला परिषद चेयरमैन चुनाव की रिपोर्ट सोमवार को तैयार की गई। जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी की ओर से तैयार रिपोर्ट को उपायुक्त कार्यालय के जरिये राज्य चुनाव आयोग को प्रेषित किया गया है। जहां आयोग चेयरमैन, वाइस चेयरमैन के बारे में अधिसूचना जारी करेगा।


सभी ब्लॉक समितियों के चुनाव इसी माह में करा लिए जाएंगे। कुछ लोगों की ओर से गेहूं की कटाई, कढ़ाई के सीजन का हवाला देकर चुनाव डिले कराने का अनुरोध किया गया था, जिसे हमने पूरा महत्व दिया। सभी ब्लॉक समितियों में भाजपा का कमल खिलेगा।
- सुभाष बराला, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed