फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hindi story, education, BVSC online entrence, Hisar

बीवीएससी में दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

Tue, 22 Mar 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार Updated Tue, 22 Mar 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
hindi story, education, BVSC online entrence, Hisar
परीक्षा - फोटो : Bureau
लुवास में बैचलर ऑफ वेटनरी साइंस कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सोमवार से आरंभ हो गई है। इसमें 7 मई तक लेट फीस के साथ ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। लुवास व बहु अकबरपुर कॉलेज में बीवीएससी कोर्स के लिए अबकी बार वेटनरी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा प्रवेश प्रक्रिया करवाई जाएगी। इसके लिए वीसीआई की ओर से 14 मई को पूरे देश में बीवीएससी के लिए प्रवेश परीक्षा करवाई जाएगी।
विज्ञापन


मेरिट के आधार पर मिलेगा प्रवेश
लुवास में बीवीएससी कोर्स की कुल 138 सीटों पर वीसीआई की प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से दाखिला दिया जाएगा। इनमें से हिसार में कुल 78 सीटों के लिए तथा रोहतक के बहु अकबरपुर कॉलेज की 60 सीटों में वीसीआई की प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से कोर्स में दाखिले दिए जाएंगे। एनआरआई सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं करवाई जाती, उनको कक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर दाखिला दिया जाता है। लुवास में बीवीएससी कोर्स के लिए पहली बार वीसीआई द्वारा आयोजित प्रवेश प्रक्रिया में मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। पहले लुवास में प्रवेश प्रक्रिया लुवास द्वारा ही आयोजित की जाती थी।
विज्ञापन


12वीं में 50 प्रतिशत अंक आवश्यक
बीवीएससी कोर्स में दाखिले के लिए विद्यार्थियों का सीनियर सेकेंडरी में बायोलॉजी, फिजिक्स व केमिस्ट्री विषय सहित 50 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। कोर्स में दाखिले के लिए सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों की आयु 17 से 25 साल रखी गई है। वहीं एससी तथा बीसी कोटे को नियमानुसार पांच साल की छूट प्रदान की गई है। बीवीएससी कोर्स के लिए 21 मार्च से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए विद्यार्थियों को लुवास की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए जनरल विद्यार्थियों के लिए 1200 रुपये फीस रखी गई है। वहीं आरक्षित सीटों के लिए 300 रुपये फीस है। आवेदन की आखिरी तारीख 20 अप्रैल तक है। इसके 500 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed