फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hindi story, crime, kisaan sabha, Hisar

किसानों ने दी 30 को आंदोलन की चेतावनी

Wed, 16 Mar 2016 12:13 AM IST
Hisar
Hisar Updated Wed, 16 Mar 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
hindi story, crime, kisaan sabha, Hisar
कृषि - फोटो : Bureau
सिवानी क्षेत्र में ओलावृष्टि और बकाया पड़े मुआवजे की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने मंगलवार को किसान भवन में बैठक कर तहसील परिसर में धरना दिया और एसडीएम वीना हुड्डा को ज्ञापन सौंपकर विशेष गिरदावरी और सरकार की तरफ से आए मुआवजे का वितरण करने की मांग की। किसान सभा ने चेतावनी दी है कि सरकार ने 29 मार्च तक उनकी मांगें नहीं मानी तो 30 मार्च को वे बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। एसडीएम ने किसानों को समय पर गिरदावरी और उनकी मांग सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


इलाके के विभिन्न गांवों के किसान मंगलवार को किसान भवन में जमा हुए और बैठक के बाद तहसील परिसर पहुंचे। तहसील परिसर में किसान धरना देकर बैठ गए। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और 25 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा देने की मांग की।

विज्ञापन


किसान सभा के प्रदेश सचिव दयानंद पूनिया ने कहा कि क्षेत्र पहले ही सूखे की चपेट में था। जो थोड़ा बहुत अनाज होना था, उस पर बरसात व ओलावृष्टि से नुकसान हो गया। पूनिया ने कहा कि पिछले वर्ष की चने की फसल का करीब 18 करोड़ का मुआवजा अभी तक वितरित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं खरीफ की 2015 की गवार व बाजारे की फसल का मुआवजा भी किसानों को नहीं मिला है। किसान नेता जंगबीर ढांडा ने कहा कि इस साल खराब हुई फसल की सरकार जल्द ही गिरदावरी करवाएं। किसानों ने लावारिस पशुओं की रोकथाम व मनरेगा का काम सुचारु करने की भी मांग की। किसानों ने मांग पत्र एसडीएम वीना हुड्डा को सौंपा।


किसानों ने 29 मार्च तक मांगें नहीं माने जाने पर 30 मार्च को आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर जिला पार्षद बलवान बागड़ी, राजबीर सिंधू, कुलदीप बीडीसी, मोहन पूर्व सरंपच, प्रताप घंघाला, रामचंद्र फौजी, तुलसी लाठर, वीर सिंह, ओम सिहाग, भागीरथ बिश्नोई, जगमाल गेट, महाबीर भोभिया, महेंद्र गोदारा, सूबेदार भालसिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed