फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   High mast lights off, local bus stand in the dark

हाई मास्ट लाइटें बंद, अंधेरे में लोकल बस स्टैंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
High mast lights off, local bus stand in the dark
लोकल बस स्टैंड जहां पोल पर लगी लाइटें बंद पड़ी है। - फोटो : Hisar
हिसार। मुख्य बस स्टैंड के पास बना लोकल बस स्टैंड पर हाई मास्ट लाइटें बंद पड़ी हैं। पिछले 15 दिनों से बंद लाइटों को आज तक ठीक नहीं कराया गया है। शाम होते ही यहां अंधेरा छा जाता है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी होती है। इसके अलावा बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर वारदात को आसानी से अंजाम दे सकते हैं। पहले भी लोकल बस स्टैंड के पास कई बार छीनाझपटी, चोरी की वारदात हो चुकी हैं।
विज्ञापन

दरअसल, लोकल बस स्टैंड पर लगे एक पोल पर 10 लाइटें लगी हुई हैं। मगर, एक भी लाइट चालू हालत में नहीं है। कई बार यात्री भी लाइट को ठीक करवाने की मांग कर चुके हैं। मगर, आज तक रोडवेज अधिकारियों ने लाइट को ठीक करवाने के लिए जहमत तक नहीं उठाई।
विज्ञापन

मुख्य बस स्टैंड पर खर्च हुए एक करोड़ रुपये, शौचालय में फिर भी गंदगी
हाल ही में मुख्य बस स्टैंड पर एक करोड़ रुपये खर्च कर नवीनीकरण किया गया है। बाहर और अंदर की दीवारों पर सफेदी करवाई गई है। बस स्टैंड पर नजर रखने के लिए 16 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। कार्यालय की छत और शौचालयों को ठीक कराया गया था। मगर, आज भी बस स्टैंड के शौचालयों की हालत खराब है। शौचालय गंदगी से अटे हुए हैं। कई बार यात्रियों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है। बिल्डिंग क्लर्क रणधीर के अनुसार अभी सीवर लाइन बदलने का काम बचा हुआ है, जिसे जल्द ही पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकल बस स्टैंड पर भी काफी यात्री आते हैं। अंधेरा नहीं होना चाहिए। लाइटों को चेक करवाया जाएगा। सोमवार को सभी लाइटें चालू हालत में मिलेगी। यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- रणधीर, बिल्डिंग क्लर्क, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed