फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   higest corona patient in 83 villages in Hisar

83 गावों में कोरोना संक्रमण और बुखार के मरीज ज्यादा

Thu, 13 May 2021 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
higest corona patient in 83 villages in Hisar
हिसार। कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जिला के संवेदनशील गांवों को चिह्नित किया जा रहा है। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि जिले में 83 गांवों में कोरोना संक्रमण व खासी, जुकाम, बुखार आदि बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या काफी ज्यादा है। ऐसे सभी गांवों में वीरवार से आइसोलेशन सेंटर बनाने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। इसके अतिरिक्त सभी संवेदनशील गांवों में कंटेनमेंट जोन बनाकर कोरोना के प्रसार को रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी ने विभिन्न अस्पतालों में उपचार प्रबंधन का कार्य देख रहे नोडल अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग, आईएमए तथा अस्पताल संचालकों की टीमों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अंतर्गत सभी अस्पतालों में उपचाराधीन बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाले कोरोना संक्रमितों का डाटा निर्धारित पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट करें। उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले मरीजों को 35 हजार रुपये की अधिकतम राशि की सहायता दी जाएगी। इसके अलावा कोविड के इलाज के लिए राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित अस्पतालों के लिए भी प्रदेश के भर्ती मरीजों के लिए प्रतिदिन प्रति मरीज एक हजार रुपये व अधिकतम सात हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि निर्धारित की गई है। यह राशि मरीज के डिस्चार्ज होने के बाद अस्पतालों के बैंक खातों में डाल दी जाएगी। साथ ही गरीबी रेखा से नीचे के होम आइसोलेट कोविड मरीजों को भी पांच हजार रुपये की राशि चिकित्सा सहायता के रूप में दी जाएगी। यह राशि सीधे मरीजों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। ऐसे कोविड मरीजों का परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

हिसार उपमंडल के गांवों में सैंपलिंग और स्वास्थ्य जांच संबंधी टीमें गठित
हिसार उपमंडल के गांवों में कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने के लिए एसडीएम जगदीप सिंह ने विभिन्न टीमों को गठन किया है। ये टीमें गांवों में सैंपलिंग और स्वास्थ्य जांच संबंधी सभी जरूरी प्रबंध करेंगी। उन्होंने बताया कि सभी टीमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ग्रामवासियों की सघन सैंपलिंग करेंगे। इसे लेकर सीसवाल, मंगाली, आर्यनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व आदमपुर, अग्रोहा, लांधड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए एसएमओ की अगुवाई में राजस्व, पंचायत तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में जांच और दवा का काम देखेंगी टीमें
इसके अतिरिक्त प्रत्येक गांव में आशा, आंगनबाड़ी वर्कर, स्कूल शिक्षक तथा ग्राम सचिव की एक फील्ड टीम और एएनएम, पटवारी, नंबरदार तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर की एक टीम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र/सब सेंटर के लिए गठित की गई है। ये टीमें हरियाणा ग्रामीण सामान्य स्वास्थ्य जांच योजना के तहत ग्रामवासियों का हेल्थ चेकअप करना सुनिश्चित करते हुए उन्हें जरूरी दवाएं भी वितरित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed