Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Helping hands breathed new life into Yuvanshs existence.

Hisar News: मदद के हाथों से युवांश की जिंदगी को मिली संजीवनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Helping hands breathed new life into Yuvanshs existence.
राजेश अपने बेटे युवांश के साथ।
हिसार। समाज की सामूहिक संवेदनशीलता और सहयोग से आखिर गांव जाखोद खेड़ा निवासी दो वर्षीय युवांश को नई जिंदगी मिल गई है। स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) टाइप-1 बीमारी से जूझ रहे युवांश के इलाज के लिए आमजन, पुलिसकर्मियों, जनप्रतिनिधियों और कलाकारों ने 9 करोड़ 62 लाख रुपये जुटाए। इस राशि से अमेरिका से मंगवाया गया जीवनरक्षक इंजेक्शन युवांश को सितंबर में पीजीआई चंडीगढ़ में लगाया गया। अबह युवांश के स्वास्थ्य में सुधार दिखने लगा है। उसकी गर्दन, हाथों और पैरों में हलचल लौटने लगी है। विशेषज्ञों की निगरानी में उसकी नियमित फिजियोथैरेपी कराई जा रही है।
विज्ञापन

युवांश के पिता राजेश कुमार हरियाणा पुलिस में हैं और फतेहाबाद में तैनात हैं। मां किरण खाद्य एवं पूर्ति विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। राजेश ने बताया कि युवांश को इंजेक्शन लगने के बाद उसके स्वास्थ्य में काफी सुधार है। हैदराबाद के विशेषज्ञ की ऑनलाइन निगरानी में उसकी फिजियोथैरेपी कराई जा रही है। युवांश को दो साल की उम्र पूरी होने से पहले इंजेक्शन लगना जरूरी था। बीती 9 अक्तूबर को वह दो साल का हो चुका है। युवांश के इलाज के लिए इम्पैक्ट गुरु फंड रेजिंग ग्रुप की ओर से आर्थिक मदद जुटाने का अभियान चलाया गया था। सभी के सहयोग से इंजेक्शन के लिए राशि जुटाई जा सकी। राजेश ने कहा कि वह उन सभी लोगों का जीवनभर ऋणी रहेगा जिन्होंने युवांश की जिंदगी बचाने में सहयोग दिया।
विज्ञापन

ऐसे पता चली बीमारी
राजेश ने बताया कि उनकी शादी 23 अप्रैल 2023 को बरवाला क्षेत्र के गांव संदलाना निवासी किरण के साथ हुई थी। 9 अक्तूबर 2024 को बेटे का जन्म हुआ। जब वह दो महीने का हुआ तो शारीरिक गतिविधियां सामान्य बच्चों जैसी नहीं थीं। हिसार में हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाया तो उन्होंने कुछ समय इंतजार करने की सलाह दी। दो-तीन महीने बाद युवांश के सीने से आवाज आने लगी। दूसरे डॉक्टर को दिखाया तो कुछ सुधार हुआ। सप्ताह भर बाद दोबारा जांच कराने पर डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ या एम्स में दिखाने की सलाह दी। मई 2025 में हिसार के एक निजी अस्पताल में डॉक्टर की सलाह पर एसएमए टेस्ट करवाया। 18 मई को आई रिपोर्ट में स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप-1 की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ या एम्स में उपचार शुरू करवाने की सलाह दी। राजेश ने बताया कि इस बीमारी में शरीर की मांसपेशियों के विकास और संचालन से जुड़े न्यूरॉन प्रभावित होते हैं। इससे शरीर का सामान्य विकास रुकने लगता है और मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हारी हिम्मत, हर स्तर पर किए प्रयास
बेटे के इलाज के लिए राजेश ने हिम्मत नहीं हारी। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कलाकारों और सामाजिक संगठनों से संपर्क कर आर्थिक मदद मांगी। प्रदेश के कई जिलों के पुलिस कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन देकर सहयोग किया। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने 20 लाख रुपये, निकाय मंत्री विपुल गोयल ने नौ लाख, सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा ने पांच लाख, पर्यटन मंत्री राव नरबीर सिंह ने पांच लाख और पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पांच लाख रुपये की मदद दी। पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा और खेल मंत्री गौरव गौतम ने दो-दो लाख रुपये की ग्रांट दी। राज्यपाल कार्यालय की ओर से पांच लाख और पूर्व मंत्री एवं हिसार की विधायक सावित्री जिंदल ने भी पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed