{"_id":"673cf9aa4e0eba2627069836","slug":"heeded-sps-assurance-and-performed-the-last-rites-of-the-womans-body-hisar-news-c-21-hsr1020-508371-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एसपी के आश्वासन पर माने, किया महिला के शव का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एसपी के आश्वासन पर माने, किया महिला के शव का अंतिम संस्कार
Wed, 20 Nov 2024 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
बुडाना में पंचायत को संबोधित करते किसान नेता सुरेश कोथ।
नारनौंद। गांव बुडाना निवासी महिला कृष्णा की हत्या के मामले में परिजनों ने तीसरे दिन मंगलवार शाम को शव का अंतिम संस्कार किया। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने परिजनों को आश्वासन दिया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक से मिले आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार करने पर सहमति बनी।
इस दौरान निर्णय लिया कि जब तक इस मामले के आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते तब तक गांव के बस स्टैंड पर धरना जारी रहेगा। जिसका संचालन खाप की 21 सदस्य कमेटी करेगी। बता दें कि बुडाना की 50 वर्षीय महिला कृष्णा की अज्ञात लोगों ने तेजदार हथियार से हत्या कर दी थी। उनका शव 17 नवंबर को गांव के स्टेडियम की झाड़ियों में मिला था। पुलिस ने 18 नवंबर को शव का पोस्टमार्टम करवा दिया था। उसके बाद परिजनों ने शव लेने से इन्कार कर दिया था और हत्यारोपियों को पकड़ने की मांग की थी।
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 18 नवंबर की देर शाम ग्रामीणों ने पुलिस थाने का घेराव किया था और उसके बाद थाने के सामने शाम करीब साढ़े छह बजे हांसी से चंडीगढ़ स्टेट हाईवे को जाम कर दिया और रात करीब 12 बजे ग्रामीणों ने जाम खोल दिया था। मंगलवार सुबह गांव में बारहा खाप के प्रधान रतन मिलकपुर की अध्यक्षता में पंचायत हुई। जिसमें 21 सदस्य कमेटी का गठन किया गया। जिसमें निर्णय लिया गया कि पुलिस प्रशासन इस मामले में ढीली कार्रवाई कर रहा है। 21 नवंबर को हिसार में आईजी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
दोपहर बाद कमेटी के पास पुलिस प्रशासन का संदेश आया कि नारनौंद के डीएसपी कार्यालय में हांसी एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा कमेटी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद आधा घंटे तक कमेटी सदस्यों ने एसपी संग बैठक की। जिसमें सहमति बनी की मृतका का शव लेकर उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का कमेटी को आश्वासन दिया।
किसान नेता सुरेश कोथ ने बताया कि जब तक आरोपी नहीं पकड़े जाते तब तक गांव में धरना जारी रहेगा। पुलिस की तरफ से कार्रवाई सही तरीके से होती रही तो 21 नवंबर को आईजी के घेराव का निर्णय खाप वापस ले सकती है नहीं तो आईजी कार्यालय का घेराव करेंगे।
पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। चार टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही इस मामले के हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा। - हेमेंद्र कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक, हांसी