फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Heated Argument at Police Station Involving Parents of Martyred Nishant Malik

Hisar News: बलिदानी निशांत मलिक के माता-पिता के साथ थाने में हुई कहासुनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Heated Argument at Police Station Involving Parents of Martyred Nishant Malik
हांसी। गांव ढंढेरी में बलिदानी निशांत मलिक के माता पिता ने अपने ही रिश्तेदारों पर पैतृक जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाए हैं। जमीनी विवाद में बुधवार को सदर थाना में दोनों पक्षों को बुलाया गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि उनकी कहासुनी हो गई। बलिदानी निशांत मलिक के माता ने एसपी को शिकायत दी है।
विज्ञापन

हालांकि बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान बीच बचाव में दो पुलिसकर्मियों की वर्दी फट गई। पुलिस अधिकारियों ने इसे नकारते हुए कहा है कि ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। बलिदानी निशांत मलिक 11 अगस्त 2022 को जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में आतंकियों से लोहा लेते हुए बलिदान हो गए थे।
विज्ञापन

निशांत मलिक तीन बहनों के इकलौते भाई थे। मलिक के पिता जयबीर का आरोप है कि उनके पैतृक गांव ढंढेरी में उनकी पुश्तैनी जमीन है। उनके सगे तीन भाई इस जमीन पर कब्जा करना चाहते है। इसी विवाद को लेकर सदर थाना में 8 मई को शिकायत दी थी। उनकी सुनवाई के दौरान बुधवार को तीनों सगे भाइयों व कृष्ण निवासी ढंढेरी ने हमला कर दिया। इसी बीच में दो पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव किया। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान नरेंद्र एएसआई की नेमप्लेट व दूसरे हवलदार नरेंद्र की जेब फट फट गई। वहीं बलिदानी की माता राजबाला ने कहा कि उन्हें सुरक्षा और न्याय दिलाया जाए। ताकि उनकी पैतृक जमीन पर उनका अधिकार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी पवित्र का कहना है कि यह भाईयों का जमीनी विवाद है। इस संदर्भ में दोनों पक्षों को बुलाया था। जहां विवाद हुआ। वर्दी फटने को लेकर अभी तक हमें कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed