फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Heat started increasing in Haryana Today Weather Report

Haryana Weather: अभी से सताने लगी गर्मी, 37 डिग्री पार पहुंचा पारा; इस दिन से आंधी-बारिश के आसार

Tue, 10 Mar 2026 10:16 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 10 Mar 2026 10:16 PM IST
सार

हरियाणा में होली के बाद से दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। पिछले चार दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Heat started increasing in Haryana Today Weather Report
हरियाणा में बढ़ने लगी गर्मी - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

हरियाणा में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को दक्षिण हरियाणा के कुछ इलाकों में पारा 37 डिग्री पार कर गया है। महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री दर्ज किया गया है। रात का तापमान भी 20 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। अंबाला में रात का तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गर्मी से राहत की थोड़ी गुंजाइश बन रही है। 
विज्ञापन


येलो अलर्ट जारी 
राज्य के कुछ इलाकों में 14 से 16 मार्च के बीच धूलभरी आंधी के साथ बारिश की संभावना बन रही है। इससे एक से तीन डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग की ओर से इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

होली के बाद तेजी से बढ़ रहा दिन का तापमान 
हरियाणा में होली के बाद से दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। पिछले चार दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। दक्षिण हरियाणा के कुछ जगहों पर गर्म हवाएं भी चली हैं। वहीं, रात का तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अब मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 

14 मार्च को उत्तर भारत के कुछ इलाकों में चक्रवाती हवाओं का मौसमी सिस्टम बनेगा। एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होगा और बंगाल की खाड़ी से नमी भरी हवाएं आने से मौसम में बदलाव आएगा। कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी चल सकती है। साथ ही हल्की बारिश की संभावना भी बन रही है। इससे गर्मी में कुछ राहत मिलने की संभावना है।

औसत तापमान 32 डिग्री से अधिक
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। अंबाला में 32.2 डिग्री, नारनौल में 36.8, हिसार में 36.2, भिवानी में 35 डिग्री, मेवात में 34.6, रोहतक में 33.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed