फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Heat spoiled the schedule of trains, arriving late by several hours

Hisar News: गर्मी ने बिगाड़ा ट्रेनों को शेड्यूल, कई घंटे विलंब से पहुंच रहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Heat spoiled the schedule of trains, arriving late by several hours
हिसार। जिले में भीषण गर्मी ने पिछले कई साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अधिकतम तापमान 47 डिग्री को पार कर चुका है। ऐसे में गर्मी से जहां हर कोई हलकान है, ऐसे में इसका असर आवागमन पर भी पड़ा है। सोमवार को गर्मी के चलते कई ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ गया। साप्ताहिक ट्रेन कई घंटों की देरी से चल रही हैं। रविवार को गर्मी के चलते चरखी दादरी के पातुवास महराणा के पास पटरी क्रेक हो गई थी, जिसके कारण हिसार लाइन पर ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा था।
विज्ञापन

सोमवार को मेरठ-श्री गंगानगर ट्रेन अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 13 मिनट की देरी से शाम 5:13 बजे पहुंची। गोरखधाम सुपरफास्ट ट्रेन सुबह हिसार में 9:35 के बजाय सुबह 10:19 बजे पहुंची। जयपुर से हिसार होकर भटिंडा जाने वाली ट्रेन 15 मिनट की देरी से हिसार पहुंची। फिरोजपुर कैंट से हिसार होकर अगरतला जाने वाली सुंदरी एक्सप्रेस खबर लिखे जाने तक फिरोजपुर कैंट से हीं नहीं चली थी। इस ट्रेन का फिरोजपुर कैंट से चलने का समय दोपहर 1:25 बजे है, जबकि हिसार पहुंचने का समय शाम 6:40 बजे है। बता दें कि हिसार रेलवे स्टेशन से कई साप्ताहिक से लेकर दैनिक ट्रेनें भी गुजरती हैं। इनमें मुख्य रूप से त्रिपुरा के अगरतला से चलकर पंजाब के फिरोजपुर जाने वाली ट्रेन त्रिपुरा सुंदरी, भटिंडा से चलकर पुरानी दिल्ली, सिरसा से चलकर तिलकब्रिज जाने वाली, गोरखपुर से चलकर भटिंडा जाने वाली ट्रेन सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed