फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Heaps of garbage in the city during the festive season, not lifted for four days

Hisar News: त्योहारी सीजन में शहर में लगे कचरे के ढेर, चार दिन से नहीं हुआ उठान

Sun, 27 Aug 2023 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 27 Aug 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Heaps of garbage in the city during the festive season, not lifted for four days
 प्रताप बाजार में लगे कचरे के ढेर के पास से गुजरते हुए छोटे बच्चे।
हांसी। शहर में त्योहारी सीजन में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। डंपिंग स्टेशन पर ऐतिहासिक समाधा मंदिर के श्रद्धालुओं ने नगर परिषद के कर्मचारियों को कचरा डालने से रोक दिया गया है। चार दिन से कचरे का उठान नहीं हो रहा है। बीते चार दिनों में प्रशासन द्वारा एक बार भी इस समस्या का हल निकालने का प्रयास नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही प्रशासन ने न ही कचरा फेंकने से रोकने वालों से बात की है न ही नए डंपिंग स्टेशन पर कचरा डालने की कोई व्यवस्था की है। ऐसे में हो सकता है इस बार त्योहार कचरे के ढेर के साथ ही मनाया जाए। चार दिन से शहर की सड़कों पर जमा कचरा अब लोगों के लिए आफत बनता जा रहा है। जगह-जगह पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। कचरे का उठान न हो पाने के कारण कई जगहों पर लोग मजबूरन कचरे में आग भी लगा रहे हैं। वहीं त्योहार के चलते आखिरी रविवार को भी दुकानें खुली रहीं। दो दिन बाद रक्षा बंधन है इसके बाद जन्माष्टमी का त्योहार है। त्योहार को लेकर मार्केट में ग्राहकों की संख्या बढ़ी है लेकिन बाजारों में लगे कचरे के ढेर ने त्योहारी रौनक को कम कर दिया है।
विज्ञापन

कारोबारियों का कहना है कि अगर समय रहते कचरे का उठान नहीं हुआ तो त्योहार पर काम पर असर पड़ेगा। व्यापारी पहले ही मंदे की मार झेल रहा हैं, ऐसे में प्रशासन कचरे का उठान नहीं करवाता है तो व्यापारियों के लिए त्योहार फीका हो जाएगा। बता दें कि गुरुवार को ऐतिहासिक बाबा जगन्नाथ पुरी समाधा मंदिर के श्रद्धालुओं ने नगर परिषद के कर्मचारियों को डंपिंग स्टेशन पर कचरा डालने से रोक दिया था। श्रद्धालुओं का कहना था कि चार सितंबर को समाधा मंदिर में पाचम का मेला है, जिसमें बाहर से श्रद्धालु आएंगे। कचरा फेंके जाने से श्रद्धालुओं को यहां बदबू से होकर गुजरना पड़ता है। इधर बीड़ फार्म में 17 एकड जमीन पर डंपिंग स्टेशन तैयार होने में समय लगेगा। इसके लिए विभाग का बजट पास हो गया है। विधानसभा सत्र के पास परिषद को यह बजट मिलेगा और उसके बाद ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली बार दीपावली पर भी कचरे का उठान नहीं हुआ था। इस बार भी रक्षा बंधन के त्योहार पर यही हाल है। हम तो अपने स्तर पर कचरा डलवा दें। लेकिन कचरा डालने की जगह नहीं है। यह काम प्रशासन का है, वह कोई समाधान नहीं निकाल रहे हैं- राकेश भाटिया, प्रधान, प्रताप बाजार एसोसिएशन



नए डंपिंग स्टेशन पर कचरा डालने के लिए रास्ता तैयार नहीं है। वहां कचरा नहीं डाला जा सकता है। प्रपोजल सरकार को भेजा हुआ है। समस्या का हल निकालने के लिए पार्षदों से बातचीत करेंगे और जगह भी देखेंगे- राजाराम, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद



परिषद को तो कचरे का उठान न करने के लिए बहाना चाहिए था। वार्डों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं। परिषद नए डंपिंग स्टेशन की जमीन पर कचरा क्यों नहीं डाल रहा है। परिषद शहर में करोड़ों रुपये से कार्य करवा रही है। लेकिन डंपिंग स्टेशन पर रोड नहीं बनवाया गया- अजय सैनी, पार्षद प्रतिनिधि, वार्ड तीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed