फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HCS inspected FCI Godown, weighed

एससीएस ने गोदाम पहुंच तुलवाया गेहूं की बोरियों का वजन

Sat, 21 Nov 2015 01:47 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Sat, 21 Nov 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
HCS inspected FCI Godown, weighed

अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएस ढिल्लो ने खेड़ी जालब गांव में एफसीआई के गोदाम का औचक निरीक्षण किया। यहां रैंडम चेकिंग के तौर पर गेहूं की दस बोरी का वजन तुलवा कर जांचा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अधिकारियों की स्पेशल टीम पूरे जिले के गोदामों की रिपोर्ट तैयार कर रही है।

एससीएस एसएस ढिल्लो ने शुक्रवार को डीसी चंद्रशेखर खरे, डीआरओ राजबीर धीमान, हांसी एसडीएम मुकेश सोलंकी को साथ लेकर गेहूं के गोदामों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


अधिकारियों की टीम नारनौंद खंड के गांव खेड़ी जालब पहुंची। टीम ने यहां बने एफसीआई के गोदाम में पहुंचकर मुआयना किया। गेहूं की बोरियां भंडारण के तरीके को जांचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अलग-अलग रैक में लगी दस बोरियां निकलवाकर उनका वजन अपने सामने कराया। गोदाम का रिकॉर्ड निकलवाकर वजन से उसका मिलान कराया।

उन्होंने अधिकारियों को गोदामों की सुरक्षा के निर्देश भी दिए। खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से गेहूं भंडारण, रखरखाव के साथ-साथ एफसीआई के गोदामों से गेहूं की सप्लाई बारे जानकारी प्राप्त की।


उन्होंने कहा कि गोदामों से गेहूं की सप्लाई करते वक्त इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि जिस गेहूं का भंडारण सबसे पहले हुआ है। उस गेहूं की सप्लाई भी पहले होनी चाहिए।

बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि जिले के सभी गेहूं गोदामों की जांच की जा रही है। इसके लिए अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह स्पेशल टीम हैफेड, एफसीआई सहित अन्य गोदामों की जांच करेगी। एक सप्ताह में यह रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed