{"_id":"639217e35efd5a7e022bc6bf","slug":"haze-will-deepen-due-to-increase-in-the-amount-of-moisture-in-the-atmosphere-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से और गहराएगी धुंध, 13 दिसंबर तक येलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से और गहराएगी धुंध, 13 दिसंबर तक येलो अलर्ट
Thu, 08 Dec 2022 10:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 08 Dec 2022 10:29 PM IST
सार
दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाओं से वातावरण में प्रचुर मात्रा में नमी होने की वजह से सुबह के दौरान प्रदेश में धुंध व कोहरा छाया रहने की संभावनाएं बन रही हैं। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में पहुंचने से मैदानी क्षेत्रों में दक्षिण पूर्वी हवाओं के चलने से वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ गई। इस असर से आने वाले दिनों में धुंध और गहराएगी। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने 13 दिसंबर तक येलो अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि गुरुवार को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर पहुंच गया है। इस वजह से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में सीमित स्थानों पर हवाओं की दिशा बदलने से हल्की बादलवाही देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
इस दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली के संपूर्ण इलाके में मौसम साफ और शुष्क ही बना रहेगा। हालांकि दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाओं से वातावरण में प्रचुर मात्रा में नमी होने की वजह से सुबह के दौरान प्रदेश में धुंध व कोहरा छाया रहने की संभावनाएं बन रही हैं।
विज्ञापन
इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके पर 9 से 13 दिसंबर के दौरान येलो अलर्ट जारी कर दिया है। जैसे ही वर्तमान कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ जाएगा, जिसकी वजह से संपूर्ण इलाके में एक बार फिर से उत्तरी पश्चिमी शुष्क और बर्फीली हवाओं से प्रदेश में दिन व रात्रि के तापमान में और गिरावट दर्ज होगी। गुरुवार को प्रदेश में न्यूनतम तापमान 6.0 से 10.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21.0 से 25.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।