{"_id":"6a0cacfc77f76eba90081ba9","slug":"hau-vc-walks-to-office-gives-message-on-fuel-saving-and-environmental-protection-hisar-news-c-21-hsr1020-873186-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एचएयू के वीसी पैदल पहुंचे कार्यालय, ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एचएयू के वीसी पैदल पहुंचे कार्यालय, ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विज्ञापन
कुलपति प्रो. काम्बोज सहित अन्य अधिकारी अपने आवास से कार्यालयों में आते हुए।
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज सहित विश्वविद्यालय के कई अधिकारियों ने मंगलवार को अपने आवास से कार्यालय तक पैदल पहुंचकर ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वीसी ने कहा कि वाहनों के स्थान पर पैदल और साइकिल का उपयोग बढ़ाएं व सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करें। यह पहल न केवल ईंधन बचाएगी बल्कि आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।
कुलपति ने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव से देशहित में बड़ा योगदान किया जा सकता है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार और आम नागरिकों से भी अनावश्यक वाहन उपयोग कम करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने की अपील की। विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए भविष्य में ऐसे जन-जागरूकता अभियानों को जारी रखने का संकल्प लिया।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. पवन कुमार ने एक पत्र जारी कर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पेट्रोल-डीजल वाहनों से बचने की सलाह दी। इसके तहत प्रत्येक शुक्रवार को अधिकारी और कर्मचारी साइकिल या पैदल विश्वविद्यालय आने का अनुरोध किया गया है ताकि ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज तक पहुंच सके।