फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HAU's two-day agriculture fair to focus on water conservation

एचएयू के दो दिवसीय कृषि मेले में जल संरक्षण पर होगा फोकस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
HAU's two-day agriculture fair to focus on water conservation
हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में 13-14 सितंबर को रबी कृषि मेला का आयोजन करेगा। कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने बताया कि इस वर्ष मेले का विषय जल संरक्षण होगा। किसानों को विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा कृषि में जल संरक्षण के लिए उपयुक्त प्रौद्योगिकी की जानकारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन

विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. बलवान सिंह मंडल ने बताया कि मेला बालसमंद रोड पर विवि के गेट नंबर 3 के सामने अनुसंधान फार्म में लगाया जाएगा। मेले में किसानों को विवि की ओर से सिफारिश की गई रबी फसलों के उन्नत बीज व बायोफर्टिलाइजर के अतिरिक्त कृषि साहित्य उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके लिए मेला स्थल पर विभिन्न सरकारी बीज एजेंसियों के सहयोग से बिक्री काउंटर स्थापित किए जाएंगे। किसानों को विश्वविद्यालय के अनुसंधान फार्म पर वैज्ञानिकों द्वारा उगाई गई खरीफ फसलें दिखाई जाएंगी तथा उनमें प्रयोग की गई तकनीक की जानकारी दी जाएगी। मेला स्थल पर मिट्टी, सिंचाई जल व रोगी पौधों की वैज्ञानिक जांच करवाने की किसानों को सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर उन्नत नस्ल के पशुओं की प्रदर्शनी तथा फसल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया किसानों के मनोरंजन के लिए दोनों दिन हरियाणावी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। इस बार किसानों की सुविधा के लिए उनके बैठने हेतु वाटर प्रूफ पंडाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed