फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HAU: More than 55 percent posts of scientists are vacant

एचएयू : वैज्ञानिकों के 55 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त

Thu, 15 Jul 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
HAU: More than 55 percent posts of scientists are vacant
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में शिक्षकों के 55 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त हैं। हालात यह है कि एक-एक शिक्षक को तीन-तीन शिक्षकों का कार्यभार संभालना पड़ रहा है, जिससे अनुसंधान, शैक्षणिक और विस्तार शिक्षा के कार्य प्रभावित हो रहा है। विश्वविद्यालय में कुल 1030 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से केवल लगभग 460 पद ही भरे हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष प्रदेश सरकार ने विश्वविद्याल प्रशासन को आईसीएआर द्वारा सर्जित 100 पदों पर भर्तियां करने की अनुमति दी थी। इस अनुमति के बाद 50 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन भी निकाला गया, लेकिन इसके बावजूद लंबे समय से यह भर्तियां अटकी हुई हैं। विश्वविद्यालय में वर्ष 2017 से 2020 के बीच कुल 183 पदों पर भर्तियां हुई थी, जिनमें आईसीएआर के पद भी शामिल थे। तत्कालीन कुलपति प्रो. केपी सिंह ने यह भर्तियां की थी। 2020 में कोरोना संकट के बीच प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी संस्थानों व विभागों में रोक लगा दी थी। इसके बाद विवि प्रशासन ने प्रदेश सरकार से आईसीएआर से संबद्ध पदों पर भर्तियों के लिए अनुमति मांगी, जिसके बाद विवि प्रशासन को आईसीएआर के 100 पदों पर भर्ती करने की अनुमति मिली थी।
विज्ञापन

चार नए कॉलेज बनें, लेकिन भर्ती एक भी नहीं
विश्वविद्यालय में पिछले चार वर्षों में चार नए कॉलेज बने हैं। इनमें कॉलेज ऑफ फिशरीज, कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर बावल, कॉलेज ऑफ बायोटेक्नोलॉजी और गुरुग्राम स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ बिजनेस मेनेजमेंट एंड एग्रीप्रन्योशिप शामिल हैं, लेकिन विश्वविद्यालय में जिस तरह से कॉलेेजों की संख्या बढ़ी है, उस तरह शिक्षकों या वैज्ञानिकों की भर्ती नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड संकट के कारण लंबे समय से भर्ती नहीं हो सकी थी। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और महाविद्यालयों में रिक्त पदों की समीक्षा कर रहे हैं। जल्द ही नियुक्तियां करने को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- प्रो. बीआर कांबोज, कुलपति, एचएयू हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed