फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HAU gave first rank in the category of Home Science College, there is no such category in NIRF

एचएयू ने होम साइंस कॉलेज की जिस श्रेणी में बताई प्रथम रैंक , एनआईआरएफ में ऐसी केटेगरी ही नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
HAU gave first rank in the category of Home Science College, there is no such category in NIRF
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने अपने ही इंदिरा चक्रवर्ती गृह विज्ञान महाविद्यालय को देशभर में पहली रैंक दी है। यह रैंक राज्य कृषि विश्वविद्यालयों और केंद्रीय कृषि महाविद्यालयों में दी गई। विवि प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दावा किया गया है कि केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वर्ष 2021 के लिए जारी नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) में विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान महाविद्यालय को यह उपलब्धि हासिल हुई है। जबकि एनआईआरएफ की वेबसाइट पर ऐसी कोई श्रेणी नहीं है। हकीकत में एनआईआरएफ रैंकिंग में होम साइंस कॉलेज को कॉलेज श्रेणी में 38वां स्थान दिया गया है।
विज्ञापन

एनआईआरएफ वेबसाइट के अनुसार एनआईआरएफ राज्य कृषि विश्वविद्यालयों व केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालयों की या उनके कॉलेजों की कोई रैंक जारी नहीं करता। एनआईआरएफ ने 12 श्रेणियों में रैंकिंग जारी की है, जिनमें ओवरऑल, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मसी, कॉलेज, मेडिकल, लॉ, आर्किटेक्चर, डेंटल और रिसर्च श्रेणी शामिल हैं। एचएयू के होम साइंस कॉलेज ने कॉलेज श्रेणी में देशभर में 38वां स्थान हासिल किया है। केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वर्ष 2021 के लिए जारी नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क में देशभर से 1802 कॉलेज शामिल हुए थे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने ओवरऑल श्रेणी में नहीं किया आवेदन
विश्वविद्यालय प्रशासन ने एचएयू को ओवरऑल श्रेणी की रैंकिंग के लिए आवेदन ही नहीं किया, जिसमें देशभर के संस्थान हिस्सा लेते हैं। देश के 1657 शिक्षण संस्थानों ने इसमें हिस्सा लिया था। हालांकि एचएयू के इंजीनियरिंग कॉलेज ने एनआईआरएफ रैंकिंग के लिए अप्लाई तो किया, लेकिन रैंक नहीं हासिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम रैंक को कुलपति ने भी बताया उपलब्धि
विश्वविद्यालय प्रशासन की प्रेस विज्ञप्ति में प्रथम रैंक हासिल करने पर कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने इसे बड़ी उपलब्धि बता दिया और सभी को बधाई दी। प्रो. कांबोज ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा हासिल की जाने वाली नित्त उपलब्धियों के कारण ही आज राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस विश्वविद्यालय की अलग पहचान है। गृह विज्ञान महाविद्यालय द्वारा प्रथम रैंकिंग हासिल करना बहुत ही गौरव की बात है। इस रैंकिंग के लिए देशभर से यूजीसी व आईसीएआर के अंतर्गत साइंस, कला संकाय, सोशल साइंस व अपलाइड सांइस के महाविद्यालय शामिल किए गए थे। उन्होंने बताया कि होम साइंस महाविद्यालयों की कैटेगरी में प्रदेश में प्रथम जबकि देशभर में दूसरी रैंकिंग हासिल की है। जबकि हकीकत में एनआईआरएफ ने होम साइंस महाविद्यालयों की कैटेगरी में कोई रैंकिंग जारी ही नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed